फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Girls from Punjab who sent to work in beauty parlours in Dubai are being forced into prostitution

सनसनीखेज खुलासा: दुबई में सैलून में काम के नाम पर भेजी गई जालंधर की युवती, वहां की सच्चाई जान उड़ गए होश

Sat, 03 Dec 2022 02:22 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 02:22 PM IST
सार

30 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पंजाब में ब्यूटी सैलून का काम करती थी और उसे काफी तजुर्बा था। एक जानकार खुशी का उनके घर काफी आना जाना था और खुशी ने उनको झांसे में लिया कि वह उसे दुबई भेज देगी, जहां 35 हजार रुपये प्रति माह पगार होगी।

विज्ञापन
Girls from Punjab who sent to work in beauty parlours in Dubai are being forced into prostitution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई में ब्यूटी पार्लर व सैलून के कामकाज के लिए भेजी जा रही पंजाब की लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा है। यह सनसनीखेज खुलासा दुबई में माफिया के चंगुल से निकलकर वापस जालंधर पहुंची युवती ने किया है। हालात यह हैं कि उसने जब ऐसा करने से मना किया तो उसे चार दिन एक कमरे में बंद रखा गया और खाना-पानी भी नहीं दिया गया। लेकिन वह अडिग रही कि सैलून का ही काम करेगी, जिस्मफिरोशी का धंधा नहीं अपनाएगी। इसके बाद माफिया के लोगों ने उसे वापस भेज दिया। लड़की मानसिक तनाव में है और शुक्रवार को उसने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन


30 वर्षीय युवती ने बताया कि वह पंजाब में ब्यूटी सैलून का काम करती थी और उसे काफी तजुर्बा था। एक जानकार खुशी का उनके घर काफी आना जाना था और खुशी ने उनको झांसे में लिया कि वह उसे दुबई भेज देगी, जहां 35 हजार रुपये प्रति माह पगार होगी। वह भी राजी हो गई। उसे रविदास चौक बुलाया गया, जहां एक अमित नामक युवक कार में था। उसने युवती को कार में बिठाया और बात करने के बाद कहा कि हां, यह ओके है। उसका वीजा व टिकट बनकर आ गई। दुबई का टूरिस्ट वीजा दो माह का लगा था लेकिन खुशी ने कहा कि वहां पर जाकर यह वर्क में बदल जाएगा।
विज्ञापन

 

सुनसान इलाके में बना था होटल
16 नवंबर को वह अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची तो पंजाब की 2 लड़कियां भी थी। दुबई एयरपोर्ट पर जब वह उतरी तो एक कार उन्हें लेने के लिए आई हुई थी। करीब ढाई घंटे के सफर के बाद तीनों लड़कियां कैंफर होटल पहुंची जो बिलकुल सुनसान इलाके में था। कार चालक ने तीनों का पासपोर्ट कब्जे में ले लिया। होटल के नीचे रेस्टोरेंट था, पहली मंजिल पर सैलून व पार्लर, दूसरी मंजिल पर मसाज सेंटर, तीसरी पर डांस फ्लोर और चौथी मंजिल पर रूम बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेख की बात मानने का डाला गया जोर
16 नवंबर को शाम पांच बजे वह होटल के रूम में फ्रेश होकर बैठी थी। ज्योति नामक महिला आई और शार्ट ड्रेस ऑफर की लेकिन उसने कहा कि वह अपने साथ पंजाब से कपड़े लेकर आई है, वही पहनेगी। तैयार होकर वह नीचे डांस फ्लोर पर आई तो वहां पर कई पंजाबी लड़कियां डांस फ्लोर पर शार्ट ड्रेस में डांस कर रही थी। उसे देखकर डांस देख रहे एक शेख ने इशारे से उसे बुलाया और चाकलेट ऑफर की। उसने मना कर दिया और कहा कि वह तो सैलून के लिए काम के लिए आई है। ज्योति ने कहा कि इस शेख के पास जाओ और इसकी बात मानो। उसने तत्काल मना कर दिया कि वह इस गंदे काम के लिए नहीं आई है। उसने शेख को साफ मना कर दिया तो ज्योति कुलदीप नामक व्यक्ति को बुलाकर लाई। कुलदीप ने आकर कहा कि यहां पर आने के बाद तीन दिन में आपके खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, आप जो शेख कहता है वह करो। 

 

परिवार को भेजी बेबसी की वीडियो
लड़की ने आंखों में आंसू भरते हुए कहा कि वह जिस्म बेचने के लिए यहां पर नहीं आई है। ज्योति व कुलदीप ने कहा कि यहां पर सब ऐसे ही चलता है। वह साफ मना कर अपने कमरे में आ गई और घर पर फोन किया कि मुझे यहां से निकालो, यहां पर जिस्मफरोशी करवाई जा रही है। उसे 17 नवंबर को भी मनाया गया कि इस धंधे को अपनाना ही होगा, वापस जाने का कोई रास्ता नहीं है। उसके पास पासपोर्ट नहीं था लेकिन उसने ठान लिया कि वह अपना जिस्म का सौदा नहीं करेगी। चार दिन तक उसे कमरे में बंद रखा गया, इस दौरान 104 बुखार भी हुआ और शरीर में सूजन भी हुई। उसने अपनी दर्दभरी वीडियो बनाकर परिवार को भेजी तो उन्होंने खुशी पर जोर डाला कि उसे वापस बुलाया जाए, उसकी हालत खराब है। पांच दिन बाद 21 नवंबर को उसे वापस भेज दिया गया। उसने सारी आपबीती पुलिस कमिश्नर एस भूपति को सुनाई है कि किस तरह से उसको जाल में फांसकर जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने की कोशिश की गई है।



तनाव में है युवती
युवती 10 दिन बाद भी तनाव व डिप्रेशन में है। आंखों से बहती आंसुओं की धारा के साथ युवती ने कहा कि वहां कैंफर होटल में ही पंजाब की 10 लड़कियों से शरीर का धंधा करवाया जा रहा है। वह गरीब परिवारों की हैं और उनको लालच देकर वहां पर ले जाया गया और अपने परिवार व इज्जत को देखकर वह लाचार व बेबस हैं इसलिए वह चुपचाप अपने शरीर को सौंप रही हैं। उसका कहना है यह दास्तां तो अकेले कैंफर होटल की है लेकिन वहां पर हजारों होटल हैं, जिसमें पंजाबी गरीब घरों की कुड़ियों से जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। यहां से टूरिस्ट वीजा पर ले जाकर उनको आगे शेख व रहीसजादों के आगे परोसा जा रहा है।

डीसीपी जगमोहन बोले-उच्चस्तरीय जांच जारी 
डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है और इसमें उच्चस्तरीय जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed