फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   fraud of one crore in jobs

बेरोजगारों को लगाया एक करोड़ का चूना

Tue, 28 May 2013 04:11 PM IST
जालंधर/ब्यूरो
जालंधर/ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
fraud of one crore in jobs

स्थानीय कमिशनरेट पुलिस की सीआईए शाखा ने भारतीय रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनसे भारी संख्या में रेलवे के फर्जी नियुक्ति पत्र मिले हैं। गिरोह के सदस्य युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर उनसे ठगी करते थे।

युवा जब नौकरी ज्वाइन करने पहुंचते तो यह सुनकर पैरों तले जमीन खिसक जाती कि यहां पर ऐसी कोई पोस्टिंग नहीं हुई है।

जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दर्शन सिंह पुत्र सुरैन सिंह निवासी गांव नत जिला गुरदासपुर, व मलकीयत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गुरुनानकपुर छेहर्टा अमृतसर शामिल हैं।
विज्ञापन


साथ ही मनोज कुमार पुत्र हंस राज निवासी सलारिया नगर पठानकोट और जोधा लाल पुत्र प्रकाश लाल निवासी जीवन नंगल गुरदासपुर का भी नाम है।

एडीसीपी क्राइम हरप्रीत मंडेर ने बताया कि एसएचओ सुखदेव सिंह को सूचना मिली थी। इस पर पटेल चौक पर नाकेबंदी कर गाड़ी में सवार चारों लोगों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर उनके पास से रेलवे के कई फर्जी नियुक्ति पत्र निकले, जिनके जरिए वह युवाओं को ठग रहे थे।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्यों ने जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, नवांशहर, समराला आदि जिलों में काफी भोले भाले युवाओं को शिकार बनाया था और उनसे करीब एक करोड़ की ठगी की थी।

एडीसीपी मंडेर ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस गिरोह के सदस्यों के तार अन्य प्रदेशों में भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed