फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   four year old girl child dies after house roof collapses during rain in Ludhiana

Ludhiana: बारिश ने छीन खुशियां, घर की छत गिरने से 4 साल की मासूम की मौत, 7 माह की बच्ची घायल

Thu, 04 Jul 2024 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:47 PM IST
सार

पंजाब में एक तरफ जहां बारिश तपती गर्मी राहत दिला रही है। वहीं, कई जिलों में दर्दनाक घटनाएं भी हो रही हैं। लुधियाना में बारिश के चलते घर की छत गिरने से 4 साल की मासूम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
four year old girl child dies after house roof collapses during rain in Ludhiana
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक घटना घटी है। यहां बारिश के कारण घर की छत गिरने से 4 साल की मासूम की मौत हो गई। एक तरफ जहां बारिश तपती गर्मी राहत दिला रही है। वहीं, पंजाब में कई जिलों में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं भी हो रही हैं। 

विज्ञापन


बुधवार रात को हुई बारिश एक महानगर में रहने वाले एक परिवार वर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव भूखड़ी कलां इलाके में पुराने मकान में रहने वाले कर्मजीत सिंह के कमरे की छत गिर गई। इसमें उनकी 4 साल की बेटी की मौत हो गई। उनकी पत्नी और सात महीने की बेटी को काफी चोटें आई हैं। घर की छत गिरने की आवाज से सुनकर आसपास के लोग नींद से उठे और बाहर की तरफ दौड़े। उन्होंने मलबा हटाया और सभी को बाहर निकाला। तब तक चार साल की बच्ची करमनजोत कौर की मौत हो चुकी थी। जांच के बाद थाना जमालपुर की पुलिस ने करमनजोत का शव पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कर्मजीत सिंह का गांव भूखड़ी कलां में पुराना घर है। जहां वह पत्नी मनप्रीत कौर और दो बेटियों के साथ रहता है। मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का पालण पोषण करता है। बुधवार देर रात को हुई तेज बारिश के कारण उनके घर कमरे की छत से पानी टपकने लगा और कुछ देर बाद कमरे की गिर गई। कमरे में रह रहा पूरा परिवार छत के नीचे दब गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मनप्रीत कौर और उनकी सात महीने की बच्ची को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना जमालपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिवार को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed