फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   First fired to Wife and did suicide

पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 12 Jan 2014 05:30 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 12 Jan 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
First fired to Wife and did suicide
शुतराणा के पूर्व अकाली विधायक गुरदेव सिंह सिद्धू के बेटे ने आज सुबह अपनी पत्नी को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इस वारदात को पूर्व विधायक की लाइसेंसी राइफल से ही अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी में अकसर विवाद रहता था। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

माडल टाउन चौकी इंचार्ज नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पटियाला के विधानसभा हलका शुतराणा से तीन बार विधायक रहे गुरदेव सिंह सिद्धू के छोटे बेटे बलविंदर पाल सिंह (43) ने रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अलमारी से पिता की लाइसेंसी राइफल निकाल कर अपनी पत्नी गुरमीत कौर (40) के माथे में गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बलविंदर ने एक गोली अपने माथे में मारकर आत्महत्या कर ली। गोलियों की आवाज सुनकर बलविंदर का 19 साल का बड़ा और 17 साल का छोटा बेटा भागे-भागे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय पूर्व विधायक बाथरूम में थे। सूचना पाकर संबंधित सिविल लाइन थाने और माडल टाउन चौकी की पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक के मंझले लड़के कुलविंदर पाल सिंह की करीब चार-पांच साल पहले मौत हो गई थी और परिवार वालों ने उसकी पत्नी गुरमीत कौर को छोटे बेटे बलविंदर पाल सिंह के साथ बैठा दिया था।

दोनों पति-पत्नी के तौर पर रह रहे थे। दोनों लड़के गुरमीत कौर की पहली शादी से थे। पुलिस के मुताबिक दंपति में घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार को बलविंदर अपने साले के लड़के के लोहड़ी समागम में सुनाम के गांव खीवां गया था।


आज सुबह किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और गुस्से में बलविंदर पाल सिंह ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed