फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Father and son dies in road accident in Moga

मोगा में पिता-पुत्र की मौत: कार-बाइक में जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान बाप-बेटे ने तोड़ा दम

Mon, 12 Aug 2024 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2024 05:30 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में सड़क हादसे में पिता व पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाप बेटा किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Father and son dies in road accident in Moga
मृतक पिता-पुत्र की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में रविवार की देर शाम मोगा-बरनाला रोड पर स्थित बुगीपुरा गांव के पास कार और बाइक की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक पिता-पुत्र मोगा के गांव महरों के रहने वाले हैं। इस मामले में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उनके पिता बूटा सिंह कोई निजी काम से अपने गांव से मोगा जा रहे थे और मोगा बरनाला रोड पर एक कार सवार ने उनकी बाइक टक्कर मारकर गिरा दी। दोनों पिता-पुत्र को जख्मी हालत में मोगा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया तो डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक हरप्रीत सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। सवार कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि मोगा-बरनाला रोड पर रविवार की देर शाम एक सड़क हादसे में कार एक बाइक सवार हरप्रीत सिंह और उनके पिता बूटा सिंह की मौत हो गई। परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed