फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers stopped trains Dharna on railway track in Kapurthala

पंजाब में किसानों ने रोकी ट्रेनें: ट्रैक पर लगाया धरना, कंगना को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल का भाई भी पहुंचा

Fri, 18 Oct 2024 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Oct 2024 03:59 PM IST
सार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया। इस धरने में भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली सीआरपीएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर का भाई शेर सिंह माहीवाल का भाई भी शामिल।

 
 

विज्ञापन
Farmers stopped trains Dharna on railway track in Kapurthala
रेलवे ट्रैक पर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जिला अध्यक्ष सरवन सिंह बाऊपुर के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर दिया। ट्रैक पर दरिया बिछाकर किसान बैठ गए और सोमनाथ एक्सप्रेस को रोक दिया। किसानों ने केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के ट्रैक पर बैठने से कई ट्रेनों का आवागमन थम गया।
विज्ञापन


किसानों के इस प्रदर्शन में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआरपीएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का भाई शेर सिंह माहीवाल भी शामिल है।
विज्ञापन




किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष सरवन सिंह बाऊपुर ने कहा कि धान के सीजन में किसान मंडियों में परेशान हो रहा है। उसकी फसल नहीं खरीदी जा रही है और मंडियों में फसल के ढेर लगे हुए हैं। मंडिया में किसान-मजदूरों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। वहीं बाजारों में सरकार की ओर से निर्धारित धान के दाम से भी कम दर पर धान खरीदा जा रहा है। इस खुली लूट को लेकर न तो प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार गंभीर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक उनकी फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जाती है, तब तक वह धरना नहीं उठाएंगे। साथ ही उन्होंने इस धरने की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए माफी भी मांगी है। 


इस मौके पर शेर सिंह महिवाल, भजन सिंह खिजरपुर, मलकीत सिंह, प्यारा सिंह प्रधान जोन, बलजिंदर सिंह शेरपुर, बाबा निशान सिंह, जोन सचिव रछपाल सिंह संधू, जसवंत सिंह संधू, बलविंदर सिंह बंब सरपंच, मुख्तियार सिंह, हरविंदर सिंह उच्चा, वीर सिंह उच्चा, हरजीत सिंह देसल, मेजर सिंह तलवंडी चौधरी, हरजिंदर सिंह, सोनू तारपुर, सतनाम सिंह उच्चा, सरबजीत सिंह प्रेस सचिव, सनी, हरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, जतिंदर सिंह, काला उच्चा, मलकीत सिंह, सुभदीप उच्चा और नरिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed