{"_id":"6081a3b28ebc3e246c55e588","slug":"farmers-protest-against-cm-advisor-at-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाने की कमी: नाराज किसानों ने कैप्टन के सलाहकार की गाड़ी घेरी, सीएम आवास घेरने की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाने की कमी: नाराज किसानों ने कैप्टन के सलाहकार की गाड़ी घेरी, सीएम आवास घेरने की चेतावनी
Thu, 22 Apr 2021 09:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:56 PM IST
सार
किसानों ने कहा कि मंडियों में बारदाने की कमी के कारण बिकने के बावजूद गेहूं ढेरियों में जमीनों पर ही पड़ा है। इस कारण किसान मंडियों में ही इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में सीएम के सलाहकार की गाड़ी घेरे खड़े किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पटियाला-सरहिंद रोड पर गुरुवार दोपहर को किसानों और आढ़तियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार भरतइंद्र सिंह चहल की गाड़ी को घेर लिया और प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों ने मंडियों में बारदाने की कमी को लेकर विरोध जताया। 12 बजे शुरू किया गया धरना शाम 5 बजे तक चला।
किसानों ने कहा कि वे लगातार इस संबंध में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि मंडियों में बारदाने की कमी के कारण बिकने के बावजूद गेहूं ढेरियों में जमीनों पर ही पड़ा है। इस कारण किसान मंडियों में ही इंतजार करने को मजबूर हैं। उधर, इससे मंडियों में गेहूं की आवक भी प्रभावित हो रही है। बाद में किसी तरह से पुलिस के समझाने के बाद किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
किसान नेता हरनेक सिंह भलमाजरा ने कहा कि जिले में अगर किसी मंडी में बारदाने की कमी होती है तो वहां धरना प्रदर्शन के बाद बारदाना पहुंच जाता है। सरहिंद की मंडियों में कई दिनों से बारदाने की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा था। इस कारण मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ा और धरने के दौरान सीएम के सलाहकार को घेरना पड़ा। आने वाले दिनों में भी किसानों को कोई समस्या आई तो वह सीएम की कोठी का घेराव करने से गुरेज नहीं करेंगे।