फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   during rain house wall collapsed four family members injured in Moga

पंजाब के मोगा में बारिश का कहर: घर की दीवार गिरने से परिवार के 4 लोग दबे, अस्पताल में भर्ती

Thu, 04 Jul 2024 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:59 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में बारिश और तेज हवा चलने से घर की दीवार गिर गई। परिवार के चार लोग दीवार के नीचे दब गए। गांव के लोगों ने परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन
during rain house wall collapsed four family members injured in Moga
हादसे में घायल युवती अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। कई जगह जान माल का नुकसान भी हुआ है। तीन दिन पहले संगरूर के सुनाम में बारिश की वजह से घर की छत गिरने से बुजुर्ग महिला दब गई थी। वहीं, वीरवार को मोगा के गांव समाध भाई में बारिश और तेज आंधी से घर के दीवार गिर गई। दीवार गिरने से घर पर मौजूद 4 लोग दब गए। गांव के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घर के मुखिया गुरमेल सिंह, पत्नी जसविंदर कौर, बेटा मेताब सिंह, बेटी सतबीर कौर रात को घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। वीरवार सुबह 4 बजे अचानक बदले मौसम के बाद बारिश और तेज हवा चली। इस कारण घर की दीवार चारों के ऊपर गिर गई। गांव के लोगों को घटना का पता चला तो लोग मौके इकट्ठा हुए। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया। गुरमेल सिंह की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


गुरमेल सिंह के बेटे मेताब सिंह ने बताया की रात में गर्मी की वजह से पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। वीरवार की सुबह अचानक घर की दीवार चारों के ऊपर गिर गई। सिविल अस्पताल मोगा के डॉ. कोमल ने बताया कि घटना में घायल जसविंदर कौर (56) मेताब सिंह (30) और सतबीर कौर (21) गुरमेल सिंह की अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत पहले से ठीक है। वहीं गंभीर घायल गुरमेल सिंह (60) को फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed