फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   DGP Gaurav Yadav pays obeisance at Gurdwara Shri Fatehgarh Sahib

शहीदी सभा: गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए डीजीपी गौरव यादव, सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

Thu, 25 Dec 2025 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 03:40 PM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शहीदी सभा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों की निगरानी छह एसपी रैंक और 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है।

विज्ञापन
DGP Gaurav Yadav pays obeisance at Gurdwara Shri Fatehgarh Sahib
सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते डीजीपी गाैरव यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

छोटे साहिबजादों की शहादत की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा के शुभारंभ के अवसर पर डीजीपी गौरव यादव ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किए गए सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शहीदी सभा के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों की निगरानी छह एसपी रैंक और 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है। इसके अतिरिक्त 3,400 से अधिक पुलिस कर्मियों को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस ड्यूटी को सेवा भाव से निभा रही है। पुलिस कर्मियों को शालीन, संवेदनशील और जनता के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के 200 मीटर के दायरे को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। इसके साथ ही 22 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां से श्रद्धालुओं को ई-रिक्शा, ऑटो और शटल बस सेवाओं के माध्यम से गुरुद्वारा साहिब तक पहुंचाया जा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गूगल के सहयोग से पार्किंग स्थलों की रियल-टाइम जियो-टैगिंग भी की गई है।


सुरक्षा निगरानी के लिए लगभग 300 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे और छह ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस सहायता, चिकित्सा और अग्निशमन सेवाओं के लिए छह संयुक्त हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि शहीदी सभा पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed