{"_id":"6166c83e8ebc3e05ad22d9c7","slug":"crpf-jawan-posted-in-srinagar-martyred-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: परेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान शहीद, अंतिम यात्रा में शामिल हुए गण्यमान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: परेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान शहीद, अंतिम यात्रा में शामिल हुए गण्यमान्य
Wed, 13 Oct 2021 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:47 PM IST
सार
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के और दो लड़कियां छोड़ गया है। मृतक का शव बुधवार को घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सुरिंदर सिंह, फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान दिल का दौरा पड़ने से शहीद हो गया। मृतक जवान की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के और दो लड़कियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब: घर पहुंचा शहीद जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर, आखिरी दर्शन में रो पड़ा पूरा गांव
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ जवान सुरिंदर सिंह मौजूदा समय में श्रीनगर में तैनात था। करीब दो दिन पहले जब सीआरपीएफ के जवानों की परेड हो रही थी, उसी दौरान सुरिंदर को दिल का दौरा पड़ गया। जिस वजह से वह जवान शहीद हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के और दो लड़कियां छोड़ गया है। मृतक को अंतिम विदाई देने के लिए शहर के गण्यमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन