फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman of Moga committed suicide after her fiance refused to marry her

Moga: सगाई के एक साल बाद फौजी मंगेतर बोला-नहीं करूंगा शादी, आहत युवती ने सल्फास खाकर दे दी जान

Fri, 16 Jun 2023 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 02:57 PM IST
सार

करीब दो महीने पहले जसप्रीत सिंह छुट्टी पर आया था तो परमजीत कौर से मिलकर अगली छुट्टी में शादी करने की बात की थी। 4-5 दिन पहले जसप्रीत सिंह छुट्टी में घर आया। परमजीत ने उससे शादी की बात की। 13 जून को जसप्रीत ने परमजीत को शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन
Woman of Moga committed suicide after her fiance refused to marry her
जानकारी देते मृतका परमजीत कौर के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोगा के भल्लुर गांव की रहने वाली एक युवती ने मंगेतर के शादी करने से मना करने पर सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका परमजीत कौर का मंगेतर जसप्रीत सिंह फौज में है और असम में तैनात है। दोनों की एक साल पहले सगाई हुई थी। परमजीत कौर ने सल्फास खाते हुए अपना वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Amritsar: ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद छोड़ा

विज्ञापन


परमजीत कौर के नानी ने बताया कि परमजीत बचपन से उनके पास रह रही थी। 12वीं करने के बाद परमजीत ने कपड़े सिलने का काम सीखा। इसके बाद वह घर पर ही कपड़े सिलने का काम करती थी। एक साल पहले जिला बठिंडा के शेखपुरा गांव के रहने वाला जसप्रीत सिंह के साथ परमजीत कौर की मंगनी हुई थी। जसप्रीत सिंह फौज में है और असम में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 जून को शादी से कर दिया था मना
मंगनी के बाद दोनों फोन पर बातें करते थे और जसप्रीत छुट्टी पर आने के बाद उससे मिलने घर आया करता था। करीब दो महीने पहले जसप्रीत सिंह छुट्टी पर आया था तो परमजीत कौर से मिलकर अगली छुट्टी में शादी करने की बात की थी। 4-5 दिन पहले जसप्रीत सिंह छुट्टी में घर आया। परमजीत ने उससे शादी की बात की। 13 जून को जसप्रीत ने परमजीत को शादी से मना कर दिया। जसप्रीत ने कहा कि वह किसी अन्य युवती से प्रेम करता है, जिसके चलते वह उससे शादी नहीं कर सकता। 


इससे दुखी होकर परमजीत ने 13 जून की रात को करीब तीन बजे सल्फास की गोली निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार की मांग है कि जब तक जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे परमजीत का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 

मोगा समालसर के एसएचओ ने बताया कि परमजीत कौर के परिवार के बयान के आधार पर जसप्रीत सिंह पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed