फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Giani Raghubir Singh will be new Jathedar of Shri Akal Takht Sahib harpreet singh Quits

Amritsar: ज्ञानी रघुबीर सिंह बने श्री अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद छोड़ा

Fri, 16 Jun 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 01:29 PM IST
सार

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार का पद छोड़ दिया है। रघुबीर सिंह वर्तमान में श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार हैं।

विज्ञापन
Giani Raghubir Singh will be new Jathedar of Shri Akal Takht Sahib harpreet singh Quits
ज्ञानी रघुबीर सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

ज्ञानी रघुबीर सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के नए स्थायी जत्थेदार होंगे। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पद छोड़ दिया है। एसजीपीसी ने कार्यकारिणी कमेटी में फैसला लेकर ज्ञानी रघुबीर सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब का नया जत्थेदार नियुक्त कर दिया है। इस समय रघुबीर सिंह श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार थे। ज्ञानी रघुबीर सिंह श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर देखेंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन


वहीं श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी व पूर्व अरदासिया ज्ञानी सुल्तान सिंह को श्री केसगढ़ साहिब का नया जत्थेदार नियुक्त किया गया है। ज्ञानी सुल्तान सिंह श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर संभालेंगे। वहीं ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पठानकोट में बनेगा NSG Center, पंजाब सरकार मुफ्त देगी 103 एकड़ जमीन, केंद्र को भेजा पत्र

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सुबह एसजीपीसी मुख्यालय में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इसी में नए जत्थेदार को नियुक्त किया गया। काफी समय से नए जत्थेदार की नियुक्ति को लेकर बातचीत चल रही थी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह इस समय विदेश यात्रा पर हैं और उनके 17 जून तक लौटने की संभावना है।  एसजीपीसी की बैठक में गुरबाणी के प्रसारण के लिए माध्यम चुनने के लिए टेंडर जारी करने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में जाने पर उठा था विवाद
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के पद से हटाने की चर्चा चल रही थी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के जाने के बाद से उन्हें पद से हटाने की चर्चा शुरू हो गई थी। इसे लेकर कुछ अकाली नेताओं ने सवाल भी उठाए थे। अकाली दल की लीडरशिप की ओर से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाने के लिए एसजीपीसी पर दबाव भी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed