फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two youths were abducted and beaten up in Ludhiana and one died in the hospital

Punjab: लुधियाना में बाइक तेज चलाने पर कहासुनी, इनोवा सवारों ने दो को अगवा कर पीटा और अस्पताल में एक की मौत

Wed, 26 Apr 2023 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 08:25 PM IST
सार

युवकों को जिस जगह से अगवा किया गया। वहीं फेंक खुद एंबुलेंस को फोन किया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। कमिश्नरेट पुलिस पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
Two youths were abducted and beaten up in Ludhiana and one died in the hospital
युवती के स्वजनों से की मारपीट - फोटो : Girl's relatives beaten up

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में धांधरा रोड पर 23 अप्रैल की रात को बाइक तेज चलाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद इनोवा सवार युवकों ने बाइक सवार दो युवकों को अगवा कर लिया। दोनों को जमकर पीटा। इस दौरान आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड का इस्तेमाल किया। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों युवकों को वहीं फेंक दिया, जहां से उन्हें अगवा किया था।

विज्ञापन


आरोपियों ने एंबुलेंस को फोन कर खुद सूचना दी कि दो युवक सड़क हादसे में घायल पड़े हैं। एंबुलेंस दोनों युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गई। जहां उनकी पहचान दुगरी निवासी उज्जवल (18) और उसके दोस्त अमित के रूप में हुई। उज्जवल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब मंगलवार को उज्जवल के शव का पोस्टमार्टम किया जाने लगा तो पता चला कि उस पर रॉड से हमला हुआ है।
विज्ञापन


जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल दोस्त अमित से पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। जिसके बाद थाना सदर की पुलिस ने दुगरी के रहने वाले उज्जवल के पिता जसवंत सिंह की शिकायत पर धांधरा रोड स्थित सतजोत नगर निवासी सिद्धांत, धांधरा रोड स्थित रूपनगर निवासी अखिलेश, उसका भाई अरविंद, टोनी, नारायण, भरत, गोलू, रामायण, धीरज और छह अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सिद्धांत को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी फरार हैं। पुलिस आरोपी सिद्धांत से पूछताछ कर फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 23 अप्रैल की रात को उज्जवल अपने दोस्त अमित और सामा के साथ दुगरी में मेला देखने बाइक पर गया था। रात करीब 11 बजे वापस आ रहे थे तो उनके आगे एक साइकिल सवार जा रहा था। वो उसके पास से तेजी से निकले तो उसने पीछे से गाली निकाल दी।

तीनों ने गाली का विरोध किया। इतने में साइकिल सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। जो कुछ ही मिनट में इनोवा में आए। उन्हें आता देख सामा भाग गया। लेकिन उज्जवल और अमित उनके हत्थे चढ़ गए। उन्होंने पहले इन्हें पीटा फिर गाड़ी में डालकर ग्रीन सिटी से आगे ले गए।

वहां रॉड से इन्हें पीटा और दोबारा गाड़ी में डाला और उसी जगह पर लाकर फेंक दिया, जहां से उठाकर ले गए थे। उनमें से एक आरोपी ने एंबुलेंस को फोन किया कि धांधरा रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। कुछ ही मिनट में एंबुलेंस आ गई और अस्पताल ले गई। यहां दोनों का इलाज किया गया, लेकिन 25 अप्रैल की सुबह उज्जवल की मौत हो गई।

यह भी सामने आया है कि इस वारदात के बाद अमित और सामा ने किसी को कुछ नहीं बताया। जब पोस्टमार्टम हुआ तो सारी कहानी बाहर आई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरमेश सिंह ने बताया कि आरोपी सिद्धांत को तो गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed