{"_id":"622f26ada4074c7faf483e73","slug":"student-of-batala-karnpal-singh-died-in-accident-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद हादसा: बटाला के छात्र करणपाल सिंह की कनाडा में हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुखद हादसा: बटाला के छात्र करणपाल सिंह की कनाडा में हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
Mon, 14 Mar 2022 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:58 PM IST
सार
करण 26 जनवरी 2021 को स्टडी वीजा पर कनाडा के शहर ब्रिमटन में पढ़ाई के लिए गया था।
विज्ञापन
करणपाल सिंह की मौत पर विलाप करतीं उनकी नानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कनाडा में शनिवार को एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी। इस युवकों में बटाला के गांव अम्मोंनंगल के रहने वाले करणपाल सिंह भी शामिल है। शनिवार को कनाडा के शहर ब्रिमटन में हुए सड़क हादसे में करणपाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव अम्मोंनंगल में कोहराम मच गया। इस दुखद सूचना से गांव में मातम छा गया। गांव के लोग और पीड़ित परिवार के रिश्तेदार गांव अम्मोंनंगल पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
करणपाल सिंह (22) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस बारे में सोमवार को गांव अम्मोंनंगल में मृतक करणपाल सिंह के पिता परजीत सिंह ने बताया कि करण 26 जनवरी 2021 को स्टडी वीजा पर कनाडा के शहर ब्रिमटन में पढ़ाई के लिए गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को करणपाल सिंह के दोस्त का रात को फोन आया था कि उनका बेटा करणपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ पेपर देकर वापस ब्रिमटन आ रहा था कि रास्ते में टैक्सी और ट्राले में टक्कर हो गई। इसमें करणपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की कि उनके बेटे की देह जल्द से जल्द उनके गांव लाई जाए जिससे वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें। उन्होंने कहा कि करणपाल परिवार का बड़ा सहारा था जो भगवान ने उनसे छीन लिया। मृतक के सहपाठियों ने करणपाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत नर्म और सहनशील स्वभाव का युवक था। उसने कभी किसी को नाराज नहीं किया। उन्हें इस बात का दुख है कि उनका दोस्त इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन