फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Uncle hit on nephew head with a brick, death

Punjab: चाचा ने भतीजे के सिर पर मारी ईंट, मौत, खाना खाते समय हुआ झगड़ा

Sat, 06 Jul 2024 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 09:10 PM IST
सार

दोनों में खाना खाते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। थाना कबीरपुर की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Punjab: Uncle hit on nephew head with a brick, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में गांव आहलीकलां में चाचा ने भतीजे के सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। रात को खाना खाते समय दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। एसपी नारकोटिक्स मनजीत सिंह ने बताया कि जन्म मुखिया और रघुनाथ मुखिया निवासी गांव अदलपुरा जिला सीतागढ़ी बिहार दोनों चाचा-भतीजा हैं।

विज्ञापन


दोनों सुल्तानपुर लोधी के गांव आहलीकलां में किसान रणजीत सिंह के खेत में धान बोने के लिए आए हुए थे और किसान की मोटर पर ही रहते थे। चार जुलाई की रात धान का काम करने के बाद दोनों खाना खा रहे थे कि किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तैश में आए चाचा जन्म मुखिया ने अपने भतीजे रघुनाथ मुखिया (35) के सिर पर ईंट मार दी।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। एसपी के अनुसार पांच जुलाई की रात को रघुनाथ की इलाज दौरान मौत हो गई। थाना कबीरपुर की पुलिस ने रघुनाथ के पिता बयान पर आरोपी जन्म मुखिया के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके उसके गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed