फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Faridkot Punjab News: A Man commit suicide after killing his children in faridkot

पंजाब : फरीदकोट में युवक ने दो बच्चों को गोलियों से भूना, फिर अपनी जान दी, पत्नी गंभीर

Sat, 06 Feb 2021 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Faridkot Punjab News: A Man commit suicide after killing his children in faridkot
फरीदकोट: युवक ने दो बच्चों की हत्या कर जान दी। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के फरीदकोट में एक युवक ने अपने दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली। फरीदकोट के फिरोजपुर रोड पर स्थित नारायण नगर में शनिवार सुबह एक ठेकेदार कर्ण कटारिया उर्फ आशु (35) ने अपनी रिवाल्वर से अपनी पत्नी शीनम (32) और दो बच्चों बेटा रोईस (7) व बेटी जैसवी (3) को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। 

विज्ञापन


गोली लगने से कर्ण, रोईस और जैसवी की मौत हो गई है जबकि शीनम की हालत गंभीर है। शीनम को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर शाम महिला को लुधियाना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शहर में बिजली व स्ट्रीट लाइट के काम का ठेका लेने वाला आशु उर्फ कर्ण कुछ दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते शनिवार सुबह उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि मामले के असली कारणों की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। जिला पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ठेकेदारी का काम करने वाले कर्ण कटारिया ने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है जिसके आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed