फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Police raid in Sirsa in search of Sonu partner lady constable Amandeep Kaur

चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल: महिला सिपाही अमनदीप कौर के साथी का लगा सुराग, पंजाब पुलिस पहुंची हरियाणा

Mon, 14 Apr 2025 04:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 04:39 PM IST
सार

थार सवार महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़ा था। उसका साथी बलविंद सिंह उर्फ सोनू अभी तक फरार है। हालांकि पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की है और उसे पकड़ने के लिए रेड की जा रही है।

विज्ञापन
Police raid in Sirsa in search of Sonu partner lady constable Amandeep Kaur
बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में ड्रग्स के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की इंस्टा क्वीन महिला सिपाही अमनदीप कौर के साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू की की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस उसे ढूंढने में जुटी है। इस बार पुलिस को सोनू का भी सुराग मिल गया है। आरोपी सोनू की लोकेशन हरियाणा के सिरसा में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसकी लोकेशन के आधार पर सिरसा में दबिश दी, जहां पर सोनू पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सोनू का पता लगाने के लिए नजदीकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करके अच्छी तरह खंगाला।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सिरसा में सोनू की मौसी का घर है, जहां पर सोनू की रविवार को लोकेशन ट्रेस की गई थी। इसके चलते पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसकी मौसी के घर दबिश दी, लेकिन सोनू वहां से फरार हो चुका था। पुलिस को सिरसा में जहां-जहां सोनू की लोकेशन मिली थी, वहां पर नजदीकी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। 
विज्ञापन


सोनू को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस पिछले चार-पांच दिनों से लगातार सिरसा के गांव नानकपुर और अभोली में दबिश दे रही है। हालांकि, आरोपी महिला कर्मी के सहयोगी बलविंदर उर्फ सोनू के परिजनों से भी पूछताछ की है। ग्राम पंचायत ने भी सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वहीं, सहयोगी आरोपी बलविंदर सिंह सोनू पर गांव नानकपुर में फायरिंग मामले में केस दर्ज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था सोनू
दो अप्रैल को जब एएनटीएफ की टीम ने ड्यूटी से वापस थार पर जा रही महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को 17 ग्राम हेरोइन के पकड़ा था, तो उससे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने महिला कर्मी के साथी बलविंदर सिंह सोनू को नामजद कर लिया था। इसके बाद सोनू जब अदालत परिसर में पहुंचा था तो उसने वहां पर पुलिस की उपस्थिति में एक महिला से मारपीट की और पुलिस की आंखों के सामने ही फरार हो गया था। वहीं, महिला के साथ अदालत परिसर में मारपीट करने के मामले का महिला आयोग पंजाब ने संज्ञान लिया तो पुलिस ने तुरंत पीड़ित महिला गुरमीत कौर के बयान पर बलविंदर सिंह सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस जल्द सोनू की उक्त दोनों केसों में गिरफ्तारी करना चाहती है, लेकिन सोनू पुलिस के हाथ नहीं लग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed