{"_id":"67aad2c43ba4007a70037be2","slug":"passion-for-luxury-cars-punjab-police-constable-rs-1-85-crore-loan-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी गाड़ियों का शाैक: पंजाब पुलिस के सिपाही ने चार बैंकों से लिया 1.85 करोड़ का लोन, किस्त एक भी नहीं दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लग्जरी गाड़ियों का शाैक: पंजाब पुलिस के सिपाही ने चार बैंकों से लिया 1.85 करोड़ का लोन, किस्त एक भी नहीं दी
Tue, 11 Feb 2025 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:02 AM IST
सार
एक ही माह में सिपाही सुखदीप सिंह ने चार बैंक से एक करोड़ 85 लाख का लोन पास करवाया। स्कार्पियो व फार्च्यूनर गाड़ियों पर घूमते सिपाही सुखदीप सिंह ने किसी भी बैंक को कोई किश्त जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन
Car
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खडूर साहिब से कुछ दूरी पर बसे गांव जामाराय निवासी पंजाब पुलिस के सिपाही ने विभिन्न बैंकों से गाड़ियां लेने के नाम पर एक करोड़ 85 लाख की ठगी की। आईजी के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने मामले की जांच करवाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
सीआईए स्टाफ में तैनात सिपाही सुखदीप सिंह के खिलाफ पीएसबी, पीएनबी, एसबीआई के अलावा ग्रामीण बैंक से संबंधित अधिकारियों ने शिकायत दी थी। आईजी को दी शिकायत में अधिकारियों ने बताया कि सिपाही सुखदीप सिंह ने लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए उक्त बैंकों से लोन अप्लाई किया। विभिन्न गाड़ियों से संबंधित कंपनियों ने कोटेशन देते बैंक को अपनी कंपनी के नियमों से अवगत करवाया।
एक ही माह में सिपाही सुखदीप सिंह ने चार बैंक से एक करोड़ 85 लाख का लोन पास करवा लिया। स्कार्पियो व फार्च्यूनर गाड़ियों पर घूमते सिपाही सुखदीप सिंह ने किसी भी बैंक को कोई किश्त जमा नहीं करवाई। डीएसपी की जांच रिपोर्ट में उक्त खुलासा होते ही थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज कर लिया गया। डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।