फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to encroach upon 24 bighas of pond land confirmed, yet no report filed

Budaun News: तालाब की 24 बीघा भूमि पर कब्जे की कोशिश की पुष्टि, फिर भी रिपोर्ट नहीं

Sat, 31 Oct 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to encroach upon 24 bighas of pond land confirmed, yet no report filed
बदायूं के सैजनी में कब्जामुक्त कराई गई जमीन के चारो ओर खाई खुदवाते राजस्व विभाग के अ​धिकारी। स्
दातागंज। सैंजनी गांव के एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश से कब्जा मुक्त कराई तालाब की 24 बीघा भूमि पर कब्जे की कोशिश की पुष्टि के बाद भी प्रशासन ने अब तक आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सरकारी भूमि को जोतकर फिर कब्जा करने की शिकायत मिलने पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की। बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। राजस्व टीम ने भूमि चिह्नित कराई और करीब 24 बीघा भूमि के चारों ओर खाई खुदवा दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि रकबा नंबर 1302 में 24 बीघा तालाब दर्ज है। 22 बीघा भूमि निजी किसानों की है। तालाब की जमीन चिह्नित कर कब्जे में ले ली गई है। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है, कब्जा करने वाले आरोपी का नाम स्पष्ट होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। दातागंज के एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कब्जे का प्रयास करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed