{"_id":"6ae4f1d36b3033c22d0f741e","slug":"a-stash-of-323-kg-of-firecrackers-hidden-away-in-a-rented-house-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159715-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: किराये के मकान में छिपाकर रखे 323 किलो पटाखे का जखीरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: किराये के मकान में छिपाकर रखे 323 किलो पटाखे का जखीरा मिला
मुबारकपुर के पुरारानी मोहल्ले में किराए कि मकान में अवैध भंडारण किए हुए बरामद पटाखे।
- फोटो : Archive
Link Copied
आजमगढ़। दीपावली के त्योहार से पहले मुबारकपुर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किराये के मकान से 323 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में गुलाब गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अक्तूबर को मुबारकपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे से अलग-अलग कंपनियों और ब्रांड के कुल 323 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। सीओ सदर ने बताया कि इस मकान को गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था। बरामद पटाखों में 1022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पॉप-अप बम, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 150 पैकेट चकरी, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम और 150 पैकेट अनार समेत 11 प्रकार के पटाखे शामिल हैं। मामले में मुबारकपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।