फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Death of a pregnant woman under suspicious circumstances

Sitapur News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 31 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 31 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Death of a pregnant woman under suspicious circumstances
संदना। थाना क्षेत्र के रालामऊ गांव में शुक्रवार को सात माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को शव परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन


गौरिया गांव निवासी मंजू देवी ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान शुक्ला (20) की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है। मुस्कान ने करीब डेढ़ वर्ष पहले रालामऊ गांव निवासी आशीष शुक्ला से प्रेम विवाह किया था। वह सात माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात मुस्कान के पेट में अचानक दर्द हुआ। ससुरालीजन उसे उपचार के लिए सिधौली और फिर अटरिया के निजी अस्पताल ले गए। अटरिया में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच के निर्देश, तहरीर का इंतजार उप जिलाधिकारी दीपक गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को फोन पर सूचना दी गई थी। शव परीक्षण रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed