फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Infant injured in car collision, father chasing him also injured

Hathras News: कार की टक्कर से मासूम घायल, पीछा करते पिता भी जख्मी

Sat, 31 Oct 2026 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 31 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Infant injured in car collision, father chasing him also injured
ऊंचागांव(सुसाइन) बंबा पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति।स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
बिसावर (हाथरस)। गांव ऊंचागांव (सुसाइन) में शुक्रवार शाम सामान खरीदने के लिए कार से उतरे तीन वर्षीय मासूम को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा घायल हो गया। टक्कर मारकर भाग रही कार का पीछा करते समय बच्चे के पिता की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी गिरवर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह शुक्रवार को अपने तीन वर्षीय बेटे भूपेंद्र और अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से अपनी ससुराल जा रहे थे। रास्ते में गांव ऊंचागांव में वह सामान खरीदने के लिए रुके थे। इस दौरान एक अन्य कार ने उनके बेटे भूपेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद साथ मौजूद रिश्तेदार घायल मासूम को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। वहीं, गिरवर सिंह टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक का पीछा करने लगे। वह अपनी कार से ऊंचागांव सेनपुर बंबा के पास पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और गिरवर सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल गिरवर सिंह को सीएचसी सादाबाद ले गए। सिर में गंभीर चोट और हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। कार खंभे से टकराने की वजह से रसमई बिजलीघर से जुड़े गांवों में देर शाम तक बिजली गुल रही। सादाबाद कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed