{"_id":"6231a90404100c51ff7db604","slug":"man-arrested-on-charges-of-theft-commit-suicide-in-lock-up-of-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: थाना नथाना के हवालात में चोरी के आरोपी ने की खुदकुशी, रजाई के कवर से लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: थाना नथाना के हवालात में चोरी के आरोपी ने की खुदकुशी, रजाई के कवर से लगाया फंदा
Wed, 16 Mar 2022 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Mar 2022 02:42 PM IST
सार
थाना नथाना पुलिस ने चोरी के आरोप में मंगलवार को सिमरनजीत सिंह उर्फ गोली और हैप्पी उर्फ बेटा निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के थाना नथाना की हवालात में चोरी के आरोप में बंद युवक ने मंगलवार देर रात को रजाई के कवर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बारे में थाने में तैनात रात के मुंशी निर्मल सिंह को सुबह पता चला। पुलिस ने मृतक सिमरनजीत सिंह उर्फ गोली का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि मामले की ज्यूडिशियल जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, थाना नथाना पुलिस ने चोरी के आरोप में मंगलवार को सिमरनजीत सिंह उर्फ गोली और हैप्पी उर्फ बेटा निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया था। मंगलवार रात को जब थाने में तैनात मुंशी अपने कमरे में था तो उसी दौरान सिमरनजीत ने रजाई के कवर से हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हैरानी की बात है कि थाने में तैनात मुंशी को घटना का सुबह पता चला। पता चला है कि हवालात की लाइट समेत सीसीटीवी कैमरे तक बंद किए हुए थे।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही थाना नथाना के एसएचओ सुखविंदर सिंह बाकी पुलिस कर्मियों समेत थाने में पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पुलिस खुदकुशी करने के कारण का पता लगा रही है। इसके अलावा उक्त मामले की ज्यूडिशियल जांच करवाई जाएगी। जांच में आरोपी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एक एएसआई और सीनियर कांस्टेबल सस्पेंड
मंगलवार देर रात थाना नथाना की हवालात में चोरी के आरोपी सिमरनजीत सिंह द्वारा फंदा लगाकर की गई आत्महत्या मामले में एसएसपी अमनीत कोंडल ने बुधवार शाम को कार्रवाई करते हुए थाने के एएसआई गुरदेव सिंह, सीनियर कांस्टेबल निर्मल सिंह को सस्पेंड कर दिया जबकि थाना नथाना के एसएचओ एसआई सुखविंदर सिंह की विभागीय जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा इस मामले से जुडे़ पंजाब होमगार्ड के जवान के खिलाफ पंजाब कमाडेंट को विभागी कार्रवाई के लिए लिखा गया है।