{"_id":"6808e0459700f802a40ddafb","slug":"kapurthala-youth-dies-in-road-accident-in-america-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की यूएस में मौत: बेटे की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार; एक्सीडेंट से पहले पिता से हुई थी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब के युवक की यूएस में मौत: बेटे की शादी की तैयारी कर रहा था परिवार; एक्सीडेंट से पहले पिता से हुई थी बात
Wed, 23 Apr 2025 06:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:31 PM IST
सार
पंजाब के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक गुरविंदर सिंह कपूरथला का रहने वाला था। परिवार के लोग उसकी शादी की बात कर रहे थे। एक्सीडेंट से 10 मिनट पहले गुरविंदर सिंह की पिता के साथ बात भी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के युवक की अमेरिका (यूएस) में मौत हो गई। पंजाब के कपूरथला के सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हुई है। मृतक की पहचान गुरमिंदर सिंह (31) पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव भागो अराइयां के रूप में हुई है। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गुरविंदर सिंह उर्फ गुरविंदर चीमा बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में 2018 में अमेरिका गया था। बीते दिनों सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक गुरविंदर सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार वाले उसकी शादी कराने की सोच रहे थे। उसके लिए लड़की भी ढूंढ रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस उम्र में शहनाई बजने की उम्मीद थी, उस उम्र में गुरविंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक गुरविंदर सिंह के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट के दो घंटे बाद बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हर शाम को वह सैर के लिए जाता था। उनकी गुरविंदर के साथ एक्सीडेंट से 10 मिनट पहले बात भी हुई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह अमेरिका के रिडले शहर में शाम के समय टहल रहा था, तभी पीछे से आ रहे दो वाहनों ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने परिवार से शोक व्यक्त किया है।