फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Illicit liquor recovered from Car with sticker of Punjab Police in kapurthala

कपूरथला: पुलिस स्टीकर लगी कार में हो रही थी अवैध शराब की सप्लाई, पीसीआर टीम ने ट्रैप लगा किया काबू

Sun, 21 Aug 2022 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 01:53 PM IST
सार

अमृतसर चुंगी से थोड़ा आगे गोइंदवाल साहिब रोड पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी09एएल 0359) को रोका गया तो उसमें से 4 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब तथा 2 लीटर लाहन बरामद की गई। इस कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा होने के कारण जल्दी से कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी उसे रोकता नहीं था।

विज्ञापन
Illicit liquor recovered from Car with sticker of Punjab Police in kapurthala
कार पर लगा पुलिस का स्टीकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कपूरथला के अमृतसर रोड पर पुलिस ने पंजाब पुलिस का स्टिकर लगी स्विफ्ट गाड़ी को काबू किया है। कार में से चार पेटी अवैध शराब तथा दो लीटर लाहन भी बरामद हुई है। यह कार्रवाई पीसीआर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर की है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली प्रभारी रछपाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस का स्टिकर लगी एक स्विफ्ट गाड़ी में अवैध शराब की सप्लाई  की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर पीसीआर टीम ने देर रात ट्रैप लगाया हुआ था। अमृतसर चुंगी से थोड़ा आगे गोइंदवाल साहिब रोड पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी09एएल 0359) को रोका गया तो उसमें से 4 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब तथा 2 लीटर लाहन बरामद की गई। इस कार पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा होने के कारण जल्दी से कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी उसे रोकता नहीं था। पीसीआर टीम ने कार और आरोपियों सहित थाना कोतवाली के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ये कार ट्रांसपोर्ट विभाग में चरणजीत निवासी मोहल्ला शहरियां के नाम पर दर्ज है। थाना कोतवाली प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed