फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer Murdered in Tanda of Punjab

हत्या: खेत में सिंचाई करने आए किसान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पिछले माह ही बेटी को भेजा था कनाडा

Mon, 15 Nov 2021 11:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़/होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Nov 2021 11:29 PM IST
सार

हमलावरों को मौके से भागते हुए दूर से देखने वाले चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दोनों हमलावर काले रंग के शीशे वाली आई 20  कार में आए थे। 

विज्ञापन
Farmer Murdered in Tanda of Punjab
मृतक किसान। - फोटो : फाइल

विस्तार

होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में गांव जौड़ा के पास सोमवार सुबह कार सवार अज्ञात हमलावरों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नंगल फरीद गांव के निवासी परमिंदर सिंह काला पुत्र भुल्ला सिंह के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब किसान काला अपने खेत की सिंचाई करने आया था। इसी दौरान सफेद रंग की कार में आए अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान को तीन गोली लगी और गंभीर हालत में उसे भोगपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे काला बकरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख कुलवंत सिंह हीर, डीएसपी टांडा राज कुमार, थाना प्रभारी बिक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


मारे गए किसान की बेटी पिछले महीने कनाडा पढ़ने गई थी। उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा अर्शदीप उसके साथ रहता था। पुलिस ने बेटे अर्शदीप सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों को मौके से भागते हुए दूर से देखने वाले चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दोनों हमलावर काले रंग के शीशे वाली आई 20  कार में आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed