फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ex Servieman found murdered in Batala

Murder in Batala: सड़क किनारे पड़ा मिला पूर्व फौजी का लहूलुहान शव, चंडीगढ़ से घर लौटते समय वारदात

Sun, 22 May 2022 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 May 2022 01:06 PM IST
सार

मनदीप सिंह ने फौज में 17 साल नौकरी की थी और और अब वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह जब भी घर लौटता था तो किसी को बताता नहीं था।

विज्ञापन
Ex Servieman found murdered in Batala
मृतक और जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बटाला के गांव भंगवां के बाहर मुख्य सड़क के किनारे पर एक पूर्व फौजी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से सना हुआ था। इस घटना के बारे में रविवार को सुबह राहगीरों ने पुलिस का सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह (36) निवासी भंगवां के रूप में हुई है। वहीं जब मनदीप सिंह परिजनों को उसकी हत्या के बारे में पता चला तो उनका रो-रो कर बुरा हालत हो गया। पूरे गांव में मातम छा गया। कादियां पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बटाला सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक मनदीप सिंह के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने फौज में 17 साल नौकरी की थी और और अब वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह जब भी घर लौटता था तो किसी को बताता नहीं था। रविवार सुबह उनको किसी का फोन आया कि सड़क किनारे मनदीप सिंह का शव पड़ा हुआ है। अमरीक सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई का कत्ल करके हत्यारों ने उसके शव को सड़क के किनारे फेंका है। उसने मांग की कि मनदीप सिंह के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन


डीएसपी जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। मृतक मनदीप सिंह के शरीर पर जख्म है और शव पूरी तरह से लहू से सना हुआ था। मृतक के परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी ने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी सामने आया आएगा उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed