{"_id":"62a1ab757076560afc004767","slug":"case-registered-against-unknown-who-put-photos-of-high-officials-in-whatsapp-id-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एसएसपी कपूरथला की फोटो लगाकर पुलिस अधिकारियों से करता था चैट, केस दर्ज, अब आईजी पटियाला रेंज की फोटो लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: एसएसपी कपूरथला की फोटो लगाकर पुलिस अधिकारियों से करता था चैट, केस दर्ज, अब आईजी पटियाला रेंज की फोटो लगाई
Thu, 09 Jun 2022 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:43 PM IST
सार
थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के अनुसार थाना सिटी प्रभारी को व्हाट्सएप नंबर 87300 01096 से मैसेज आए जिस पर एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू की वर्दी वाली फोटो लगी हुई थी।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला में पुलिस उच्च अधिकारियों की फोटो लगाकर व्हाट्सएप आईडी बना चैट करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। इस बात की पुष्टि थाना सिटी प्रभारी सुरजीत सिंह पतड ने बताया कि उक्त आरोपी ने पहले एसएसपी कपूरथला की वर्दी वाली फोटो लगाई हुई थी, लेकिन अब उसने पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना की फोटो और नाम भी व्हाट्सएप आईडी पर लिखा हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के अनुसार थाना सिटी प्रभारी को व्हाट्सएप नंबर 87300 01096 से मैसेज आए। जिस पर एसएसपी कपूरथला राजबचन सिंह संधू की वर्दी वाली फोटो लगी हुई थी, लेकिन एसएसपी कपूरथला का नंबर न होने की वजह से उन्होंने इस आईडी की जांच करवाई तो मालूम हुआ कि यह फेक आईडी बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार उन्होंने जब संबंधित नंबर पर फोन कॉल किए तो फोन काल रिसीव नहीं हुए। लेकिन व्हाट्सएप चैट कई बार की गई। इस फेक व्हाट्सएप आईडी की जांच के बाद थाना सिटी में उनकी शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरजीत सिंह ने यह भी बताया कि उक्त फेक आईडी पर अब आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना की फोटो तथा नाम लगा दिया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो उक्त फेक आईडी वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पटियाला क्षेत्र में भी मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन