फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Children Died in Blast at Rajpura of Punjab

पंजाब में हादसा: राजपुरा में पटाखे बनाते समय विस्फोट, एक मासूम की मौके पर मौत, दो घायल

Sat, 11 Sep 2021 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 12:45 PM IST
सार

तीन घायल बच्चों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Two Children Died in Blast at Rajpura of Punjab
राजपुरा में विस्फोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुरा के नजदीक जंडोली रोड संत नगर में शनिवार सुबह एक घर में हुए विस्फोट में दो परिवार के 4 बच्चों में से एक की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला और एक की गंभीर हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


मौके पर एसएसपी पटियाला डॉ. संदीप गर्ग विधायक, एसपी पटियाला केसर सिंह, एसडीएम राजपुरा खुशदिल सिंह, डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस, तहसीलदार रमनदीप कौर नायब तहसीलदार राजीव कुमार, सिटी थाना प्रभारी गुरप्रताप सिंह के अलावा राजपुरा विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, आप हलका इंचार्ज नीना मित्तल, शिअद बादल हलका इंचार्ज चरनजीत सिंह बराड़ सहित अन्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव जंडोली रोड स्थित संत कालोनी में एक परिवार पटाखे बनाए जाने का कार्य कर रहा था। घर के बड़े लोग वैक्सीन लगवाने गए हुए थे। पीछे से कमरे में दो परिवारों के चार बच्चे मनप्रीत कौर (12) पल्लवी (8) गुरप्रीत सिंह (12) कृष्ण (6) खेल रहे थे कि अचानक कमरे में धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत उड़ गई और दीवारों में दरारें आ गईं। विस्फोट की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो मलबे में दबे चारों बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस बीच मनप्रीत कौर (12) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पल्लवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

दो गंभीर घायल गुरप्रीत और कृष्ण को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एसएसपी पटियाला, एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की वजह से हुआ और घटना की जांच की जा रही है।


मृतक मनप्रीत की मां मीना देवी बेसुध
विस्फोट में अपनी 12 वर्षीय बेटी मनप्रीत की मौत की खबर सुनते ही मीना देवी बेसुध हो गईं। वे न ही कुछ बोल रही थी न ही कुछ देख रही थी। मीना देवी के रिश्तेदारों ने बताया कि वह पास ही कहीं वैक्सीनेशन लगवाने के लिए गई हुई थी और चारों बच्चे घर में खेल रहे थे कि हादसा हो गया जिसकी खबर सुनकर वह उस समय से ही बेसुध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed