फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda crime news Kharar car snatched

Bathinda: खरड़ से लिफ्ट लेकर कार चालक को लाए बठिंडा, फिर पिस्ताैल दिखाकर कार और मोबाइल छीनकर भागे

Thu, 30 Jan 2025 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 10:59 AM IST
सार

मनोज गुप्ता को गांव महराज की जिस जगह पर उतारा गया, वहां पर उसे एक सुरक्षा कर्मी मिल गया। जिसको उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। मनोज ने उस सुरक्षा कर्मी के मोबाइल से पुलिस को घटना के बारे में बताया और अपने परिजनों को भी सूचित किया।

विज्ञापन
Bathinda crime news Kharar car snatched
कार लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के खरड़ एरिया से बीती रात चार युवकों ने एक स्विफ्ट कार चालक से पहले लिफ्ट ली। फिर हथियारों के बल पर चारों युवा उस कार चालक को बठिंडा के रामपुरा एरिया में ले आए। यहां पर आरोपियों ने पिस्ताैल की नोक पर चालक से कार और मोबाइल छीनी और फरार हो गए। पीड़ित मनोज गुप्ता ने बठिंडा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम को जब मनोज गुप्ता अपनी स्विफ्ट कार पर मोहाली के खरड़ एरिया में था, तो चार युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। चारों युवक कार में सवार हो गए और थोड़ी दूर जाकर चारों युवकों ने मनोज को कार समेत अगवा कर लिया और उसे पिस्तोल दिखाकर बठिंडा के रामपुरा एरिया में ले आए। 
विज्ञापन


रात करीब ग्यारह बजे चारों युवक कार चालक को लेकर गांव महराज पहुंचे और फिर उससे कार और उसका मोबाइल छीन लिया और उसे नीचे उतार कर फरार हो गए।

मनोज गुप्ता को गांव महराज की जिस जगह पर उतारा गया, वहां पर उसे एक सुरक्षा कर्मी मिल गया। जिसको उसने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। मनोज ने उस सुरक्षा कर्मी के मोबाइल से पुलिस को घटना के बारे में बताया और अपने परिजनों को भी सूचित किया। बठिंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोहाली पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed