{"_id":"615700b58ebc3e1a244e24d6","slug":"asi-died-and-four-injured-in-road-accident-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में हादसा: कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एएसआई की मौत, पत्नी-बेटी समेत चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट में हादसा: कार और ट्रक की भीषण टक्कर में एएसआई की मौत, पत्नी-बेटी समेत चार लोग घायल
Fri, 01 Oct 2021 06:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 06:12 PM IST
सार
पंजाब के पठानकोट में सड़क हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य लोग घायल हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम माधोपुर के महावीर मार्केट के पास एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में घायल अमृतसर पुलिस में तैनात एएसआई की मौत हो गई है, जबकि उनके चार पारिवारिक सदस्य घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन
तीनों को अमृतसर के श्री गुरु नानक देव जी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर पुलिस में तैनात अश्वनी कुमार निवासी कोट खालसा, दशमेश नगर, जिला अमृतसर कार से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के चड़वाल में अपने जीजा की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। माधोपुर के महावीर मार्केट के पास पहुंचे तो पेट्रोल पंप से निकल रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई, इसमें सभी लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
उन्हें सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती करवाया गया। चार की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान एएसआई अश्वनी कुमार की मौत हो गई, जबकि पत्नी ऊषा, बेटा रजत साहिल, बेटी शिवाली व एक रिश्तेदार रीमा घायल हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी
डॉ. ज्योति ने बताया कि चार लोग गंभीर जख्मी थे, जिन्हें शुरुआती इलाज के बाद रेफर कर दिया गया था, एक की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रफीक निवासी जिला बारामुला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी ट्रक चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।