फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A Married woman commits suicide with Lover in Punjab

पंजाब: दस दिन पहले हुई थी शादी, मायके आई युवती ने प्रेमी के साथ जलघर की डिग्गी में कूदकर दी जान 

Fri, 25 Jun 2021 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, किल्लियांवाली/मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, किल्लियांवाली/मलोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 02:08 PM IST
सार

लड़की के परिजनों ने 15 जून को हनुमानगढ़ में उसका विवाह कर दिया था। लड़की 20 तारीख को अपने पति के साथ अपने मायके मंडी किलियावाली में मिलने आई थी और गुरुवार को उसे वापस ससुराल जाना था।

विज्ञापन
A Married woman commits suicide with Lover in Punjab
अनु और संजय - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में मंडी किल्लियांवाली के प्रेमी जोड़े ने जल घर की डिग्गी में छलांग लगाकर जान दे दी। युवती का दस दिन पहले ही विवाह हुआ था। वह अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। लंबी पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मंडी किल्लियांवाली में वार्ड नंबर 10 के रहने वाले संजय (22) और वार्ड नंबर 5 निवासी अनु (19) के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवार इस बात से अनभिज्ञ थे। लड़की के परिजनों ने 15 जून को हनुमानगढ़ में उसका विवाह कर दिया था। लड़की 20 तारीख को अपने पति के साथ अपने मायके मंडी किलियावाली में मिलने आई थी और गुरुवार को उसे वापस ससुराल जाना था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना चौकी किल्लियांवाली पुलिस को दी। तलाशी में संजय और अनु के शव मंडी किल्लियांवाली जल घर की डिग्गी से बरामद हुए। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल मलोट में पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों को सौंप दिया। थाना लंबी पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed