{"_id":"6055e7c9f58659168c51f280","slug":"corona-test-of-people-roaming-without-mask-has-been-done-on-road-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सख्ती : बिना मास्क घूम रहे लोगों का सड़क पर ही किया कोरोना टेस्ट, सेहत विभाग की मुहिम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सख्ती : बिना मास्क घूम रहे लोगों का सड़क पर ही किया कोरोना टेस्ट, सेहत विभाग की मुहिम शुरू
Sat, 20 Mar 2021 05:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:47 PM IST
सार
- पठानकोट में बिना मास्क ढूंढ रहे लोगों का किया कोरोना टेस्ट
- जालंधर में मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटे।
- पटियाला जेल में कैदियों की ओर से मास्क तैयार स्कूली बच्चों में बांटे जाएंगे
विज्ञापन
पठानकोट में बिना मास्क घूम रहे लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पठानकोट पुलिस और सेहत विभाग ने शनिवार को शहर की 2 मुख्य सड़कों पर नाका लगाकर, बिना मास्क जा रहे लोगों के चालान काटने के बजाय उनके कोरोना टेस्ट किए। सेहत विभाग ने इसके लिए 2 मोबाइल टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
शनिवार को मोबाइल टीमों ने पुलिस सुरक्षा में शहर के प्रवेश द्वार काठ वाला पुल और गांधी चौक के पास नाका लगाया। यहां से गुजरने वाले वाहनों में जिन लोगों ने मास्क नहीं पहने थे उनके कोरोना टेस्ट किए गए। 2 घंटे की इस ड्राइव में 74 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. राकेश सरपाल ने बताया कि मोबाइल टीमों की सैंपलिंग रोजाना होगी। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। डीएसपी सिटी राजिंदर मन्हास ने कहा कि लोग मास्क न पहनकर अपनी और अन्य लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। शहरवासियों को काफी समझाया पर इसका असर नहीं दिख रहा। अधिकतर लोग सड़कों पर बिना मास्क घूम रहे हैं। अब नई योजना के तहत चालान काटने के बजाय कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं जालंधर में कोरोना गाइडलाइन्स के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। शनिवार को थाना-5 के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बाबू जगजीवन राम चौक पर मास्क न पहनने वाले 24 लोगों के चालान काटे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. बलजीत कौर की अगुवाई में 62 लोगों के सैंपल भी लिए।
पटियाला जेल में कैदियों की ओर से मास्क तैयार किए जा रहे हैं। अब यह मास्क स्कूली बच्चों में बांटे जाएंगे। जिला एवं सैशन जज राजिंदर अग्रवाल ने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों में बांटने के लिए विशेष तौर पर तैयार कराए मास्क इन स्कूलों के अध्यापकों को सौंपे। इस मौके उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव को मास्क बांटने का यह अनूठा प्रोजेक्ट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज कम जेल कमेटी के चेयरमैन और पटियाला सैशन डिवीजन के प्रबंधकीय जज जस्टिस राजन गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर शुरू किया गया है। इस तहत 18 हजार से ज्यादा मास्क जरूरतमंदों व स्कूली विद्यार्थियों को बांटे गए हैं।