{"_id":"6210cdc1f2f19a422f4a3238","slug":"congress-expelled-former-mla-of-firozpur-urban-area-satkar-kaur-gahiri-from-party-on-doing-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई: कांग्रेस ने फिरोजपुर शहरी की पूर्व विधायक सतकार कौर को पार्टी से किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई: कांग्रेस ने फिरोजपुर शहरी की पूर्व विधायक सतकार कौर को पार्टी से किया निष्कासित
Sat, 19 Feb 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:30 PM IST
सार
सतकार कौर गहरी की छवि अच्छी नहीं होने की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई थी, जिस कारण पार्टी ने सतकार कौर का टिकट काट दिया। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगड़ को फिरोजपुर देहाती हलके से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
सतकार कौर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप में फिरोजपुर शहरी हलके की पूर्व विधायक सतकार कौर गहरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गहरी को इस बार कांग्रेस ने टिकट न देकर आम आदमी पार्टी से आए आशु बांगड़ को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए गहरी पार्टी का विरोध कर रही थी। उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप में पूर्व विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, केवल ढिल्लों व तरसेम सिंह को कांग्रेस से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
सियासी जानकारों के मुताबिक सतकार कौर गहरी की छवि अच्छी नहीं होने की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई थी, जिस कारण पार्टी ने सतकार कौर का टिकट काट दिया। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगड़ को फिरोजपुर देहाती हलके से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट कटने की सूचना मिलते ही सतकार कौर का पति लाडी गहरी फूट-फूट कर पत्रकारों के सामने रोया था। इसके बाद आशु को यहां से हराने के लिए विरोधी पार्टियों संग मिल कर सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी कांग्रेस का विरोध कर रहे थे। इसकी शिकायत कांग्रेस के पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी के पास भेजी गई। चौधरी ने सतकार कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन