{"_id":"706457d8d0f8298c457a86be58dbc7d2","slug":"colonies-routinely-flew-the-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियां नियमित नहीं करवाईं तो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियां नियमित नहीं करवाईं तो एफआईआर
पठानकोट/सुजानपुर।
Updated Fri, 04 Oct 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कॉलोनियों और प्लॉटों को नियमित कराना प्रदेश सरकार के लिए जी का जंजाल बन गया है। प्रशासन ने प्लॉट और कॉलोनी नियमित न कराने पर एफआईआर दर्ज कराने तक की चेतावनी दे दी है। लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को गांव ममून और पंगोली में जिला माल अफसर गुरनाम सिंह रायपुरी की अध्यक्षता में कैंप लगाया गया।
माल अफसर ने बताया कि अवैध कॉलोनी और प्लॉट नियमित न कराने पर सरकार की हिदायतों के मुताबिक एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, सुजानपुर में नगर काउंसिल की हद में आती अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए प्रेम नगर में काउंसिल की ओर से कैंप लगाया गया।
इसमें काउंसिल के कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक किया और प्लॉट नियमित करवाने संबंधी लोगों के फार्म भरे। काउंसिल के ईओ अनिल मेहता ने बताया कि पंजाब सरकार की अधिसूचना के अनुसार सुजानपुर में 10 अवैध कॉलोनियों मिली हैं और उनको नियमित करने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि सुजानपुर काउंसिल के अधीन इस समय दस कॉलोनियां अवैध हैं। इन अवैध कॉलोनियों में मकान बनाने वाले लोगों को पहले अपने प्लॉट को सात अक्तूबर तक नियमित कराने संबंधी काउंसिल में आवेदन कर निर्धारित फीस जमा करानी होगी। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट नियमित नहीं कराने पर काउंसिल कोई भी नक्शा पास नहीं करेगी और बिजली कनेक्शन भी नहीं मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि सुजानपुर के मोहल्ला प्रेमनगर में एक, सोली भोली मे तीन, जम्मू कलियारी में दो, शिव कॉलोनी में एक, ग्रीन एवेन्यू में एक और अंबेदकर एवेन्यू में एक, रविदास भवन मोहल्ला शेखा में एक कॉलोनी अवैध है। इस मौके पर जेई वरिंदर मकौल, इंस्पेक्टर दीपक, तिलक राज शर्मा, मनोज कुमार, अश्वनी सिंह, राजेंद्र कुमार, श्याम वर्की, हरजिंदर सिंह, सोमराज, मुकेश कुमार, सुभाष और राकेश मौजूद रहे।