{"_id":"6688116a9870b900420c5ea5","slug":"cockroach-found-in-dhokla-in-abohar-dispute-between-sweet-shop-owner-and-customer-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ढोकले में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने दुकान कर्मी के मुंह पर दे मारा, बवाल बढ़ा तो बुलानी पड़ी अबोहर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ढोकले में निकला कॉकरोच, ग्राहक ने दुकान कर्मी के मुंह पर दे मारा, बवाल बढ़ा तो बुलानी पड़ी अबोहर पुलिस
Fri, 05 Jul 2024 08:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 08:59 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में मीठाई की दुकान से खरीदे गए ढोकले में कॉकरोच निकल आया। इसके बाद ग्राहक ढोकला लेकर दुकान पर पहुंचा तो दुकानदार और ग्राहक के बीच जमकर बवाल हो गया।
विज्ञापन
ढोकले में निकला कॉकरोच।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अबोहर की सर्कुलर रोड पर स्थित एक स्वीट हाउस से खरीदे गए ढोकले में कॉकरोच निकल आया। इसको लेकर ग्राहक व दुकानदार के बीच विवाद हो गया। ग्राहक का आरोप था कि जब वह ढोकला वापस करने आया तो उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई, वहीं स्वीट शॉप के संचालकों ने ग्राहक पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बैंक कर्मी अनिल मक्कड़ ने बताया कि शुक्रवार को उनका रिश्तेदार स्वीट हाउस से ढोकले का डिब्बा खरीदकर ले गया। जब उन्होंने घर जाकर देखा तो ढोकले के ऊपर मरा हुआ कॉकरोच था। जब वे उक्त ढोकले को यहां वापस करने आए तो यहां के दुकान के कर्मचारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की बल्कि कहा कि कई बार ऐसा हो जाता है।
विज्ञापन
इधर दुकान के कर्मचारी लाडी ने कहा कि उक्त लोग जब ढोकला वापस करने आए तो वह दूसरे ग्राहकों को अटेंड कर रहा था। जब उसने दो मिनट में उनकी बात सुनने को कहा तो उन्होंने बिना कुछ दिखाए ढोकले का डिब्बा उसके मुंह पर दे मारा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची और यहां पर लगे कैमरे की चेकिंग करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन