फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clerk of the City Council hold of bribes

नगर काउंसिल का क्लर्क रिश्वत लेते काबू

Mon, 23 Sep 2013 04:51 PM IST
अमर उजाला, तलवंडी भाई
अमर उजाला, तलवंडी भाई Updated Mon, 23 Sep 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
Clerk of the City Council hold of bribes
विजिलेंस विभाग ने नगर काउंसिल के एक क्लर्क को कूड़ा उठाने वाली कंपनी जेईटी के सुपरवाइजर का बिल पास करवाने की एवज में तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। उधर, विजिलेंस के डीएसपी सुरेंदर कुमार का कहना है कि उक्त क्लर्क के खिलाफ फिरोजपुर विजिलेंस थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनी जेईटी के सुपरवाइजर संदीप कुमार ने उन्हें शिकायत दी कि नगर काउंसिल का क्लर्क बलबीर सिंह उनका एक बिल पास करने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जबकि वो दो हजार रुपये एडवांस में दे चुका है और तीन हजार रुपये देने हैं।
विज्ञापन


विजिलेंस के अधिकारियों ने उसे नोटों पर निशान लगाकर दे दिए कि यही नोट उक्त क्लर्क बलबीर सिंह को देना। सोमवार को संदीप कुमार क्लर्क बलबीर सिंह को तीन हजार रुपये देने के लिए गया। बलबीर ने तीन हजार रुपये लेकर रख लिए। उसी समय विजिलेंस विभाग की टीम ने छापामारी कर उससे तीन हजार रुपये बरामद कर लिए। एक-एक हजार की तीन नोट थे। क्लर्क का हाथ धुलवाते ही उसके हाथों पर गुलाबी रंग आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed