फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Clash between Asha workers and police in front of MP Meet Hayer house in Barnala

आशा वर्करों और पुलिस में झड़प: सांसद मीत हेयर के आवास के बाहर धरना दे रही थीं आशा वर्कर्स, पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 09 Nov 2024 08:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 09 Nov 2024 08:38 PM IST
सार

अपनी मांगों को लेकर आप सांसद मीत हेयर के आवास के सामने बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता धरना दे रही थीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आशा वर्कर्स और पुलिस के बीच झड़प हो गई। 

विज्ञापन
Clash between Asha workers and police in front of MP Meet Hayer house in Barnala
पुलिस और आशा वर्कर्स के बीच झड़प। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में आशा वर्कर्स यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप सांसद मीत हेयर के आवास के सामने बैरिकेडिंग पर आशा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी और मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी आशा वर्करों ने कहा कि आज उनकी आशा वर्कर एवं फैसिलिटेटर यूनियन मांगों को लेकर सांसद मीत हेयर के घर के सामने धरना दे रही है। इसी बीच पुलिस प्रशासन की ओर से उनसे धक्का-मुक्की की गई है। वे अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने आए थे ताकि उन्हें बैठक के लिए समय दिया जा सके, लेकिन सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनसे मुलाकात नहीं की जिसके कारण वह सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले उनसे कई वादे किए थे, जो ढाई साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं किए गए। पंजाबभर में आशा वर्करों को मात्र 2500 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जा रहा है, जबकि काम इससे कई गुना ज्यादा लिया जा रहा है। इसलिए उनकी मांग है कि मानदेय को बढ़ा कर दोगुना किया जाए। इसके अलावा सरकार ने आशा कर्मियों की आयु सीमा 58 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को बहाल करने, आशा फैसिलिटेटर का वेतन एक हजार रुपये बढ़ाने, कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा देने सहित कई मांगें मान तो परंतु सरकार की ओर से इन मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है जिसके चलते विरोध में प्रदेशभर की आशा वर्कर बरनाला विधानसभा उपचुनाव के दौरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed