फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP Leader Daman Bajwa protest in Sunam outside Minister Aman Arora residence with black flag

सुनाम में दामन बाजवा का प्रदर्शन: मंत्री अमन अरोड़ा के घर के बाहर काला झंडा लेकर पहुंची, अरोड़ा का पलटवार

Sat, 05 Sep 2026 01:54 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

दामन बाजवा ने बताया कि मोहनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के शेरों गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काला झंडा दिखाया था। उनका विरोध शांतिपूर्ण था, लेकिन उन पर अमानवीय अत्याचार किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे सांविधानिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
BJP Leader Daman Bajwa protest in Sunam outside Minister Aman Arora residence with black flag
सुनाम में प्रदर्शन करतीं दामन बाजवा - फोटो : संवाद

विस्तार

सुनाम में भाजपा जिलाध्यक्ष दामन बाजवा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के आवास के बाहर काला झंडा लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सिख युवक मोहनजीत सिंह पर हुए कथित अत्याचार के विरोध में किया गया। मोहनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया था।
विज्ञापन


बाजवा के अचानक पहुंचने से मंत्री के आवास का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। दामन बाजवा ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनजीत सिंह पर अमानवीय अत्याचार किया गया। बाजवा ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन का मौलिक अधिकार देता है। 
विज्ञापन


उन्होंने भगवंत मान सरकार पर नशा खत्म करने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का आरोप लगाया। बाजवा ने यह भी कहा कि सरकार चाहे तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर जेल में डाले, वे धमकी से डरने वाली नहीं हैं। इस प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रतिक्रिया दी। अमन अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियां इस संवेदनशील मामले पर केवल राजनीति कर रही हैं। इस अवसर पर हरमनदेव सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed