फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident in Sunam Woman dies after being crushed by collapsing rice sheller wall

सुनाम में हादसा: राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की मौत, धार्मिक कार्य के लिए घर से निकली थी

Sat, 05 Sep 2026 01:03 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

मनजीत कौर बारिश थमने के बाद चींटियों के बिल पर 'तिल-चौली' डालने गई थीं। वहां से लाैटते समय दीवार उस पर गिर गई और उसकी माैत हो गई। 
 

विज्ञापन
Accident in Sunam Woman dies after being crushed by collapsing rice sheller wall
मृतका मनजीत कौर - फोटो : संवाद

विस्तार

सुनाम-खडियाल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बारिश के बाद एक राइस शैलर की दीवार अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के भाई परमानंद ने बताया कि उनकी बहन मनजीत कौर (45) पत्नी कुलवीर सिंह, निवासी सुनाम, शुक्रवार शाम को बारिश थमने के बाद धार्मिक मान्यता के अनुसार चींटियों के भौं (चींटियों के बिल) पर 'तिल-चौली' (तिल और चावल का मिश्रण) डालने के लिए घर से बाहर गई थीं।
विज्ञापन


जब वह घर लौट रही थीं, तो रास्ते में तेज बारिश के कारण एक राइस शैलर की दीवार अचानक उस पर आ गिरी। मलबे के नीचे दबने से मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों ने हादसे पर गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed