{"_id":"1bc2b0381bff7f487b44944e61902600","slug":"child-got-bomb-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने थैला देखकर मचा दिया शोर, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे ने थैला देखकर मचा दिया शोर, बुलानी पड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Aug 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सर्वोदय सोसाइटी सेक्टर-50 के लो लाइन एरिया (मलवा फेंकने के लिए निर्धारित जगह) के पास बैग में जिंदा रॉकेट मिलने से रविवार शाम हड़कंप मंच गया।
विज्ञापन
यह स्थान बुड़ैल जेल से मात्र 500 मीटर दूर है। जेल के पास रॉकेट मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बम डिस्पोजल टीम को भी बुला लिया।
आर्मी की टीम ने बताया कि रॉकेट सेल आरएम 85 एमएम का है, जो फायर करने के बाद चला नहीं था। आर्मी रॉकेट को जब्त कर डिस्पोजल के लिए अपने साथ ले गई है।
प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि आसपास के किसी कबाड़ी ने इसे फेंका होगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सेक्टर 50 स्थित सर्वोदय सोसाइटी के लो लाइन एरिया के पास पड़े थैले को रविवार शाम को 12 वर्षीय एक बच्चे ने खोला, तो वह बम-बम चिल्लाने लगा।
उसकी आवाज सुनकर एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर सेक्टर-49 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास खड़े लोगों को रॉकेट से दूर कर दिया। सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बम डिस्पोजल और डॉग स्कवायड को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
बम डिस्पोजल टीम के अधिकारी ने बताया कि राकेट जिंदा है। इसके बाद पुलिस ने आर्मी की टीम से सम्पर्क किया। मौके पर पहुंची आर्मी की टीम ने रॉकेट की जांच करने के बाद उसे जब्त कर लिया। सेक्टर 34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी के पास थैले में राकेट मिला था। आर्मी टीम उसे जब्त कर डिस्पोजल के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन