{"_id":"66458237aa9895985d07bcb6","slug":"child-drowned-in-abohar-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ खेलते हुए गिरा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ खेलते हुए गिरा था
Thu, 16 May 2024 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 09:19 AM IST
सार
दुतारा वाली में आठ वर्षीय बच्चा अंश अपने दो साथियों के साथ वाटर वर्क्स की डिग्गी के निकट खेल रहा था कि अचानक वह डिग्गी में गिर गया। उसके साथ खेल रहे दोनों बच्चों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी।
विज्ञापन
बच्चे की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर के निकटवर्ती गांव दुतारा वाली में वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। करीब 4 घंटे बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला जा सका।
जानकारी के अनुसार दुतारा वाली में आठ वर्षीय बच्चा अंश अपने दो साथियों के साथ वाटर वर्क्स की डिग्गी के निकट खेल रहा था कि अचानक वह डिग्गी में गिर गया। उसके साथ खेल रहे दोनों बच्चों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी।
काफी मशक्कत के बाद करीब 4 घंटे बाद बुधवार देर शाम को बच्चे को डिग्गी से बाहर निकाला जा सका। बच्चे को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गांव वासियों ने बताया कि डिग्गी के आसपास न ही कोई चौकीदार तैनात है और न ही डिग्गी के चारों तरफ कोई जाली लगी हुई है।