फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two person died in road accident in Abohar-Sriganganagar Highway

Punjab Accident: पराली से लदे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर, दो युवकों मौत, अबोहर-श्रीगंगानगर हाईवे पर हादसा

Tue, 04 Nov 2025 04:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 04:22 PM IST
सार

अबोहर-श्रीगंगानगर हाईवे पर सोमवार रात को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। गांव गिदड़ा वाली के पास पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर के बाद उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two person died in road accident in Abohar-Sriganganagar Highway
सड़क हादसे में दो की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। अबोहर-श्रीगंगानगर हाईवे पर स्थित गांव गिदड़ा वाली के पास पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से बाइक सवार दो युवकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान गांव जंडवाला निवासी पूर्व पंचायत मेंबर प्रवीण कुमार और गांव ढींगावाली निवासी विनोद के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्व पंचायत मेंबर प्रवीण कुमार खुईयां सरवर में ट्रैक्टर मिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार देर रात वह अपने दोस्त विनोद के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। दोनों जब जंडवाला चौक के नजदीक पहुंचे तो आगे जा रहे पराली की गांठों से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से इनकी जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही गांव जंडवाला और ढिंगावाली से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मृतकों की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed