Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two drug smugglers escaped by breaking roof of lockup in Moga

लॉकअप तोड़ भागे आरोपी: सोती रही मोगा पुलिस... हवालात में बंद दो नशा तस्कर छत तोड़कर फरार, तलाश जारी

Sun, 25 May 2025 05:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 May 2025 05:32 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में पुलिस स्टेशन के लॉकअप तोड़कर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Two drug smugglers escaped by breaking roof of lockup in Moga
पुलिस हिरासत से भागे दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस की कस्टडी से दो आरोपी भाग गए। मोगा के कोट ई सेखा थाने से शनिवार देर रात लॉकअप में बंद नशा तस्करी के दो आरोपी फरार हो गए। रात में पुलिस सोती रही और दोनों शातिर पुलिस को चकमा दे कर निकल गए। आरोपी बलजीत सिंह ओर कुलदीप सिंह  लॉकअप (हवालात) की छत तोड़ फरार हुए हैं।

विज्ञापन


डीएसपी डी सुखअमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि शनिवार देर शाम को मोगा में तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली की सप्लाई बंद थी। इसका फायदा उठाते हुए देर रात करीब 2 बजे हवालात में बंद आरोपी बलजीत सिंह ओर कुलदीप सिंह लॉकअप (हवालात) की छत तोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक कोट ई सेखा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को 23 मई को गश्त के दौरान 80 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। उन के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों को आरोपी को शनिवार को मोगा अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार देर रात थाने के लॉकअप की छत को तोड़ कर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जैसे ही आरोपियों को भागने की सूचना मिली तो थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद दोनों आरोपियों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताश कर रही। दोनों आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed