{"_id":"6ae9e8fedbe3d5eff50edac8","slug":"the-high-court-delivered-its-verdict-on-child-custody-in-an-emotionally-charged-manner-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की जज भी हो गईं भावुक: मां की गोद में बच्चे को देखकर सुनाया ये फैसला, पति ने भी भरी हामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की जज भी हो गईं भावुक: मां की गोद में बच्चे को देखकर सुनाया ये फैसला, पति ने भी भरी हामी
Tue, 03 Nov 2026 07:30 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:30 PM IST
सार
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और पिता ने बेटे को मां को सौंपने पर सहमति जता दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी पर सुनाया फैसला
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे विवादों में माता-पिता के कानूनी अधिकारों से बढ़कर बच्चे का सर्वोत्तम हित, सुरक्षा और भावनात्मक सुकून है। अदालत ने मां की गोद में बच्चे को सहज देखकर इस पल को बेहद मार्मिक बताया।
विज्ञापन
पठानकोट का मामला
मामला पठानकोट निवासी एक महिला की ओर से अपने नाबालिग बेटे की कस्टडी वापस दिलाने के लिए दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा था। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते बच्चा पिता के पास था। मामले में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित पारिवारिक न्यायालय में चल रही कार्यवाही का पहलू भी शामिल था।
विज्ञापन
जस्टिस नीरजा के. कालसन ने सुनवाई के दौरान उस क्षण का विशेष उल्लेख किया, जब बच्चे को मां की गोद में बैठाया गया। अदालत ने कहा कि बच्चे का मां के पास सहज महसूस करना याद दिलाता है कि कस्टडी विवादों में सबसे ज्यादा महत्व उसकी भावनात्मक जरूरतों का है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और पिता ने बेटे को मां को सौंपने पर सहमति जता दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि कस्टडी का उद्देश्य किसी अभिभावक को प्राथमिकता देना नहीं, बल्कि बच्चे के समग्र कल्याण की रक्षा करना है।