{"_id":"6af2927c8026b16bd30d1570","slug":"haryana-cm-nayab-saini-issue-of-flood-relief-funds-of-1600-crore-punjab-assembly-election-2027-aap-counters-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1600 करोड़ पर गरमाई सियासत: नायब सैनी बोले-केंद्र ने बाढ़ राहत के पैसे दिए थे, आप का पलटवार-सिर्फ गुमराह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 करोड़ पर गरमाई सियासत: नायब सैनी बोले-केंद्र ने बाढ़ राहत के पैसे दिए थे, आप का पलटवार-सिर्फ गुमराह किया
Tue, 10 Nov 2026 09:11 AM IST
Nivedita
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:11 AM IST
सार
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने 1600 करोड़ की बाढ़ राहत का मुद्दा छेड़ा है। सैनी ने कहा कि पंजाब ने यह राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी है। इस पर आप ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
पंजाब में चढ़ा सियासी पारा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब को पिछले साल केंद्र की ओर से जारी बाढ़ राहत राशि का मुद्दा उठाकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस मसले पर उन्होंने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। उधर, सैनी के बयान पर आप नेताओं ने भी पलटवार करते हुए उन्हें हरियाणा के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी है।
हाल ही में हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित करने के कार्यक्रम के दौरान सीएम सैनी ने इस मुद्दे को सियासी हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल बाढ़ के दौरान पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की सहायता घोषित की थी लेकिन पंजाब सरकार अब भी केंद्र से पैसा नहीं मिलने की बात कह रही है जबकि यह राशि दूसरे कामों में खर्च कर दी गई।
सैनी ने यह भी दावा किया था कि अपने दौरे के दौरान पंजाब के किसानों ने उन्हें बताया कि बहुत से लोग अभी तक मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भगवंत मान पर चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं करने और बाढ़ प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाया।

Trending Videos
गुमराह कर रही केंद्र सरकार : चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बाढ़ राहत पैकेज के नाम पर केंद्र सरकार ने सिर्फ गुमराह किया है। केंद्र जिन नियमित योजनाओं के आवंटन को राहत राशि बता रहा है, वे बाढ़ नहीं आने की स्थिति में भी राज्य को मिलने थे।
चीमा ने कहा कि केंद्र से मिली 240 करोड़ रुपये की राशि नियमित एसडीआरएफ किस्त थी न कि कोई विशेष राहत पैकेज। उन्होंने 1600 करोड़ रुपये की घोषणा को राज्य को हुए नुकसान की तुलना में बेहद अपर्याप्त बताया। चीमा के मुताबिक, पंजाब सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये का पैकेज मांगा था। उन्होंने सीएम सैनी को हरियाणा के मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी।
हरियाणा मॉडल से तेज की घेराबंदी
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पड़ोसी राज्य में अपनी राजनीतिक सक्रियता और बढ़ा दी है। हरियाणा मॉडल के जरिये उन्होंने पंजाब सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। सोमवार को फगवाड़ा में भगवान विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सैनी ने पंजाब को नशामुक्त और खुशहाल बनाने का आह्वान करने के साथ ही प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे करने के बजाय चुटकुलों के जरिये लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हरियाणा की लाडली योजना, चिरायु स्वास्थ्य योजना और खेल नीति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो काम हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता। इसके लिए सही नीयत, नीति और जनता के प्रति समर्पण जरूरी है।
सैनी के बयान तथ्यों से परे : ढांडा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान तथ्यों से परे हैं। वह हरियाणा में विकास मॉडल के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें अपनी सरकार की विफलताएं और घोटाले नहीं दिख रहे हैं। ढांडा ने कहा कि जो सरकार अपने ही राज्य में पीड़ित किसानों और मजदूरों को उनका हक नहीं दिला पाई, उसे दूसरे राज्यों को उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मौजूदा भाजपा सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाएं बंद कर दी हैं। साथ ही, उन्होंने हरियाणा के बढ़ते कर्ज पर भी सीएम सैनी से जवाब मांगा।