{"_id":"68f0e4d8a6a0980b3c073608","slug":"rajinder-gupta-elected-unopposed-as-rajya-sabha-member-from-punjab-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: राजिंदर गुप्ता निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य, सिसोदिया बोले- रंगला पंजाब में आपका स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: राजिंदर गुप्ता निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य, सिसोदिया बोले- रंगला पंजाब में आपका स्वागत
Thu, 16 Oct 2025 08:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:19 PM IST
सार
राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद ट्राईडेंट ग्रुप के चेयमैन राजिंदर गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे निभाने का काम करेंगे। हमारी स्टेट तरक्की करे यही मैं कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
राजिंदर गुप्ता निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी राजिंदर गुप्ता की राज्यसभा में एंट्री हो गई है। वीरवार को गुप्ता को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-कम-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में वीरवार को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के कुल पांच नामांकन आए थे, जिसमें से तीन रद्द हो गए थे। चौथा नामांकन गुप्ता की पत्नी मधु गुप्ता का बतौर कवरिंग कैंडिटेट था जिसे उनहेंने वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में अकेले गुप्ता बचे थे। गुप्ता को 18 साल से कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वह अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस सरकार के समय योजना बोर्ड के चेयरमैन रहे। गुप्ता और उनके परिवार की कुल संपत्ति 5053 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
निर्विरोध चुने जाने के बाद गुप्ता ने कहा कि वह पंजाब की तरक्की के लिए काम करेंगे। उनका एक ही मकसद पंजाब को नंबर-एक स्टेट बनाना है। गुप्ता ने कहा कि उद्योग सिर्फ मेरा पेशा है जबकि लोगों की सेवा मेरा जनून है। लोगों की आशाओं पर खरे उतरने का प्रयास रहेगा। पार्टी की तरफ जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके प्रमुखता के साथ निभाऊंगा।
विज्ञापन
गुप्ता की जीत के साथ ही पंजाब की सभी सात राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के सांसद हो गए हैं। गुप्ता के अलावा उद्योगपति विक्रमजीत सिंह साहनी, बिजनेसमैन अशोक कुमार मित्तल, पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल, आप नेता राघव चड्डा, आप नेता संदीप कुमार पाठक, क्रिकेटर हरभजन सिंह भी सांसद हैं।
आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर राजिंदर गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाए और बधाई। मिशन रंगला पंजाब में आपका स्नेहपूर्वक स्वागत है। आशा है कि आपके अमूल्य अनुभव और नेतृत्व से पंजाब में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही थी। क्योंकि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।