फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi Punjab visit starting from Amritsar in September charanjit Channi amarinder singh raja Warring

कलह खत्म करवाने पंजाब आएंगे राहुल गांधी: सितंबर में करेंगे 135 किमी की यात्रा, संग दिखेंगे चन्नी और वड़िंग!

Tue, 25 Aug 2026 09:15 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 09:15 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस इस समय बगावत से जूझ रही है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी लगातार प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल भी इस गुटबाजी को खत्म नहीं करवा पाए। ऐसे में अब राहुल गांधी की यात्रा पर काफी कुछ निर्भर है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Punjab visit starting from Amritsar in September charanjit Channi amarinder singh raja Warring
राहुल गांधी आएंगे पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब पार्टी की अंदरूनी कलह को खत्म करने के लिए राहुल गांधी की बस यात्रा की तैयारी कर रही है। यह प्रस्तावित यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बताया कि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के सामने बड़ी चुनाैती

राहुल की यात्रा से पहले चन्नी और वड़िंग दोनों खेमों को साथ लाना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पार्टी स्तर पर इसे पंजाब बचाओ यात्रा नाम देने और अमृतसर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। राहुल गांधी पंजाब दौरे के दौरान बस यात्रा के लिए सहमत हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस जल्द ही इस संदर्भ में शेड्यूल जारी करेगी। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यात्रा के दौरान राहुल गांधी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। इसके बाद वे करीब 135 किलोमीटर का सफर करेंगे। इसमें माझा, दोआबा और मालवा के कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं से संवाद किया जाएगा। इस यात्रा का मकसद चुनावी अभियान को गति देना और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। साथ ही कांग्रेस की एकजुट तस्वीर पेश करना भी इसका लक्ष्य है।

एक बस में दिखेंगे बड़े नेता?

यात्रा की सबसे बड़ी राजनीतिक अहमियत यह होगी कि इसमें प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रताप सिंह बाजवा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश होगी। यह तस्वीर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि फिलहाल वड़िंग और चन्नी खेमों के बीच खींचतान खुलकर सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed