फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab to Crack Down on Influencers for Vulgar Content Threatening Culture and Security

निशाने पर इन्फ्लुएंसर: पंजाब की सभ्यता, संस्कृति और सुरक्षा में इन्फ्लुएंसरों की सेंधमारी, अब लगेगा अंकुश

Mon, 23 Jun 2025 03:47 PM IST
शाहरुख खान विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jun 2025 03:47 PM IST
सार

पंजाबी इन्फ्लुएंसर निशाने पर हैं। पंजाब की सभ्यता, संस्कृति और सुरक्षा में इन्फ्लुएंसरों की सेंधमारी पर अब अंकुश लगेगा। केंद्रीय एजेंसियों से लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट मोड में है। हर कंटेंट की निगरानी होगी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Punjab to Crack Down on Influencers for Vulgar Content Threatening Culture and Security
punjab influence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की सभ्यता, संस्कृति और सुरक्षा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की बढ़ती सेंधमारी पर अब पूरी तरह अंकुश लगेगा। केंद्रीय एजेंसियों के अलावा पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के वल्गर यानी भद्दे कंटेंट की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। हर कंटेंट की निगरानी कर ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


अब तक पंजाब पुलिस के साइबर सेल ने ऐसे 123 इन्फ्लुएंसरों के अकाउंट चिह्नित किए हैं, जिन्हें जल्द ही डिलीट कराया जाएगा। पंजाब पुलिस ने बीते दो साल में सोशल मीडिया पर 8 हजार से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट कराए हैं। साथ ही पंजाब के सरहदी सूबा होने के नाते सुरक्षा की दृष्टि से भी इन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों, यूट्यूबर और ब्लॉगरों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


रोपड़ के गांव माहलां के रहने वाले पाकिस्तानी जासूस जसबीर सिंह और ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान व आईएसआई के साथ सामने आए लिंक ने केंद्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। पंजाब में अब तक 11 जासूस दबोचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की तैयार की जा रही है लिस्ट
कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर उर्फ भाभी के नाम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या के बाद अब पंजाबी इन्फ्लुएंसर निशाने पर आ गए हैं। विदेश से लगातार इन्फ्लुएंसरों को गंदे कंटेंट पोस्ट करने को लेकर धमकी दी जा रही है। कई इन्फ्लुएंसर अब भी टारगेट पर हैं।

गांव बाणियां से संबंधित सिमरनजीत का प्रीत जट्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट है जिसमें वह पोस्ट डालती हैं। इसके अलावा अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर दीपिका लूथरा को निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने ई-मेल पर जान से मारने की धमकी दी है। 

इस धमकी में आतंकी संगठन बब्बर खालसा भी लिखा है। बताया जा रहा है कमल कौर भाभी की हत्या के बाद मेहरों दुबई भाग गया है। अमृतसर पुलिस साइबर सेल ने मेहरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दीपिका की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। जिस ई-मेल और मोबाइल नंबरों से धमकियां मिल रही हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। 

 

टारगेट पर आने के बाद कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने खुद ही अपने अकाउंट पर गंदे कंटेंट डिलीट कर दिए हैं, तो कई ने अकाउंट ही बंद कर दिए हैं। दीपिका लूथरा ने भी धमकी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर सामने आकर न केवल माफी मांगी है, बल्कि अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में पाकिस्तान-आईएसआई जासूसों के नेटवर्क का खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा की पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा का नाम सामने आने के बाद पड़ोसी राज्य पंजाब में जासूसों के नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रोपड़ के गांव माहलां के जसबीर सिंह को दबोचा। 

 

जासूस जसबीर सिंह ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निकाले गए एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। जसबीर पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पंजाब के सरहदी इलाकों और सेना की गतिविधियों के अलावा कई संवेदनशील जानकारियां साझा की हैं। 

 

जसबीर के मोबाइल और अन्य डिवाइस से 150 पाकिस्तानी कॉन्टैक्ट मिले हैं, जिनमें आईएसआई एजेंटों, पाकिस्तान के इंटेलिजेंस व सेना के अधिकारियों और वहां के नागरिकों के नंबर हैं। इनकी जांच की जा रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि जसबीर पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ जुड़ा हुआ था, जो एक आतंकवाद समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है।
 

पंजाब सरहदी सूबा, केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
पंजाब की 532 किलोमीटर की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब में सरहद पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के अलावा अब नया चैलेंज सामने आया है। यह नया चैलेंज जासूसी के नेटवर्क से जुड़ा है। पंजाब पुलिस अब तक 11 जासूसों को दबोच चुकी है। इनमें रूपनगर के गांव माहलां का जसबीर सिंह शामिल है, जो पाकिस्तान-आईएसआई के लिए संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।

 

इसके अलावा तरनतारन के मोहल्ला रोडुपूर के रहने वाले जासूस गगनदीप सिंह उर्फ गगन को पुलिस ने दबोचा था। आरोपी गगन पाकिस्तान-आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर की संवेदनशील जानकारी और भारतीय सेना की मूवमेंट के बारे में जानकारी दे रहा था। वह बीते पांच साल से जासूसी कर रहा था और पाकिस्तान बैठे खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। 
 

इसके मोबाइल डिवाइस से 20 आईएसआई कॉन्टैक्ट बरामद हुए हैं। इसी तरह गुरदासपुर पुलिस ने 15 मई को दो जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को दबोचा था। दोनों ऑपरेशन सिंदूर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मूवमेंट की जानकारी पाकिस्तान आईएसआई को साझा कर रहे थे। 11 मई को मालेरकोटला पुलिस ने दो जासूसों को दबोचा। 

 

ये दोनों दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन के अधिकारियों के संपर्क में थे। दोनों पाकिस्तान के अधिकारियों को सेना की मूवमेंट की खबर दे रहे थे, जो आगे पाकिस्तान के हैंडलरों तक पहुंचते थे। 3 मई को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पलक शेर मसीह और सूरज को दबोचा था। 
 

दोनों आर्मी कैंटोनमेंट एरिया और अमृतसर एयरबेस की तस्वीरें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान-आईएसआई को साझा कर रहे थे। इसी तरह बठिंडा और जालंधर में भी जासूसों को पकड़ा गया था। ये भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर और संवदेनशील जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा कर रहे थे।

 

सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर पुलिस के पास ये विशेष अधिकार : एडीजीपी वी नीरजा
साइबर सेल एडीजीपी वी नीरजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाने के लिए साइबर सेल के माध्यम से यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स को नियमित रूप से रिपोर्ट करते हैं। यदि ये प्लेटफॉर्म समय पर कार्रवाई नहीं करते तो उनकी सेफ हार्बर सुरक्षा हटा दी जाती है। धारा 79 आम तौर पर सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर की ओर से अपलोड की गई सामग्री के लिए कानूनी जिम्मेदारी से छूट देती है। 

 

हालांकि धारा 79(3)(बी) के तहत अगर किसी पोस्ट की अवैधता की जानकारी या सरकारी नोटिस के बावजूद फेसबुक, यूट्यूब आदि समय पर उस कंटेंट को नहीं हटाते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा यदि सरकार के निर्देशों की अवहेलना होती है तो आईटी एक्ट की धारा 67ए भी लागू की जा सकती है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा दखल दिया जाता है।
 

असभ्यता और बेहूदगी कंटेंट से समाज पर पड़ रहा बुरा प्रभाव : राज लाली गिल
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की ओर से ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे असभ्यता और बेहूदगी कंटेंट से समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इस बारे में कानूनी सलाह लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। 

 

उन्होंने पीएम को चिट्ठी लिखकर सोशल मीडिया पर इस प्रकार के कंटेंट अपलोड करने पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। जब न्यायालय या सरकार सोशल मीडिया पर हथियारों और अश्लील कंटेंट पर रोक लगा सकती है, तो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जो भद्दे कंटेंट या रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं, उन पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। 

 

आजकल पांच से छह साल के बच्चे भी मोबाइल चलाते हैं, इस प्रकार के गंदा कंटेंट देखने से उनके मानसिक विकास पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वह इस संदर्भ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से सीएम भगवंत सिंह मान और डीजीपी से मुलाकात कर उन्हें पंजाब में विशेषकर इस प्रकार के कंटेंट पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कानून का सख्ती से पालन करने के लिए कहेंगी।

जासूसी नेटवर्क की मॉनिटरिंग कर रही टीमें
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान-आईएसआई के एजेंट जासूसों का नेटवर्क तैयार कर रहे हैं। इसके लिए कई यूट्यूबर, ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों का प्रयोग किया जा रहा है। वह इस प्रकार के यूट्यूबर और ब्लॉगरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह अब तक 640 से अधिक अकाउंट्स की अपने स्तर पर वेरिफिकेशन कर चुके हैं।
 

इस दौरान पुलिस की टीमों ने कई जासूसों को दबोचा भी है। इन जासूसों से जुड़े इनपुट केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी साझा किए जा रहे हैं, ताकि आईएसआई की आतंकी साजिशों को पूरी तरह नाकाम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed