फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Cabinet meeting today CM bhagwant Mann

पंजाब में जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू: कैबिनेट में फैसला, फसल बर्बादी पर प्रति एकड़ 20 हजार का मुआवजा

Mon, 08 Sep 2025 06:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

पंजाब में बाढ़ के संकट के बीच कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में बाढ़ प्रभावितों के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। सीएम भगवंत मान अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए।

विज्ञापन
Punjab Cabinet meeting today CM bhagwant Mann
कैबिनेट की बैठक में अस्पताल से जुड़े सीएम मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जिसका खेत उसकी रेत पॉलिसी लागू कर दी गई है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी। बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। ड्रिप लगी होने के बावजूद सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक ली।

विज्ञापन



इस पाॅलिसी के अंतर्गत जिसके खेत में मिट्टी है, उसको वह किसान बेच सकता है। बाढ़ के बाद दरियाओं की गाद किसानों के खेतों में इकट्ठा हो गई है। पंजाब के किसानों को प्रति एकड़ फसल बर्बादी पर 20 हजार रुपये का मुआवजा सरकार देगी। सरकार का दावा है कि ये अब तक का देश में सबसे ज्यादा मुआवजा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bathinda Murder: लव मैरिज से नाराज था पिता, बेटी और डेढ़ साल की नातिन को दरांती से काट डाला; देखें Video

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों के परिवारों को चार लाख का मुआवजा

जिन लोगों की मौत बाढ़ के दौरान हुई है, उनके परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के घर बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें वित्तीय सहायता मिलेगी।

कोऑपरेटिव बैंकों से कर्ज पर छह माह तक कोई किश्त नहीं

सीएम ने बताया कि जिन किसानों ने पंजाब कोऑपरेटिव बैंकों से कर्ज लिया हुआ है। उन्हें छह महीने तक कोई किश्त नहीं देनी होगी। इस दौरान कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। बाढ़ का पानी उतरने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू होगा। लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल शिविर लगाए जाएंगे। प्रदेश में पानी उतरने के बाद बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलेगा।

स्कूल, काॅलेजों की इमारतों का होगा सर्वे

बाढ़ के पानी से स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों का बहुत नुकसान हुआ है। उनका सर्वे करवाकर उनकी मरम्मत करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार इस संकट के मौके पर सभी पंजाबियों के साथ खड़ी है।

ब्यास की चाैड़ाई कम होने से हुआ नुकसान

सीएम ने कहा कि ब्यास नदी पहले काफी चौड़ी हुआ करती थी लेकिन अब उसकी चौड़ाई काफी कम हो गई है। इसलिए भी इस नदी ने आसपास के कई इलाकों में बहुत तबाही मचाई। 

अस्पताल में भर्ती हैं सीएम मान

सीएम भगवंत मान अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वे अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में रहकर भी उन्हें बस पंजाब और पंजाबियों की चिंता ही सताई जा रही है।



सीएम ने कहा कि जिन लोगों के पशुधन का नुकसान हुआ है, बाढ़ के बाद उनका भी सर्वे करवा कर उनके लिए भी मुआवजे का एलान किया जाएगा। पंजाब सरकार के सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे पूरी तरह फील्ड में सक्रिय रहें और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना- केजरीवाल 

पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की गई घोषणाओं पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। केजरीवाल का कहना है कि पंजाब की आप सरकार ने त्रासदी से जूझ रहे पंजाब के लोगों के लिए खजाना खोल दिया है। बाढ़ प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई बड़े एलान किए। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सीएम भगवंत मान द्वारा की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक देश की किसी भी राज्य सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े एलान नहीं किए। अस्पताल में बीमार हालत में भी भगवंत मान को पंजाबियों की चिंता है। उन्होंने अपने एलान में सबका ख्याल रखा है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पंजाब पर कुदरत की बहुत बड़ी मार पड़ी है। ऐसे समय में पंजाबियों ने हौसले, हिम्मत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की मिसाल दी है। आप के सभी नेता और कार्यकर्ता भी लोगों के बीच कई दिनों से रात-दिन सेवा कर रहे हैं। कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे मुख्यमंत्री मान का हर एलान जनता तक पहुंचे। अब पूरे सरकारी तंत्र को और आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना होगा। ये पुण्य का काम है। 

मनीष सिसोदिया ने जमकर की तारीफ

पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी सीएम भगवंत मान द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए ऐतिहासिक एलान की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक्स पर कहा कि पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिर पंजाबियों के सच्चे हमदर्द बनकर सामने आए हैं। अस्पताल में रहते हुए भी उनके दिल में सिर्फ एक ही चिंता रही कि पंजाब में आई बाढ़ से उपजे हालातों में अपने लोगों का दुख कैसे कम किया जाए। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान ने जो ऐतिहासिक फैसले बाढ़ पीड़ितों के लिए लिए हैं, वैसा देश के इतिहास में शायद ही किसी सरकार ने किया हो। मकसद एक ही है- हर घर, हर किसान, हर मज़दूर को राहत पहुंचे। ये है पंजाब के बेटे का अपने परिवार के लिए अटूट प्यार और सेवा का भाव। वाहेगुरु की कृपा से पंजाब इस कठिन घड़ी से और मजबूत होकर निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed